फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   phakeera gaing ke teen badamaash giraphtaar

फकीरा गैंग के तीन बदमाश गिरफ्तार

Mon, 21 Dec 2020 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
phakeera gaing ke teen badamaash giraphtaar
पुलिस की गिरफ्त में पकड़े गए बदमाश। - फोटो : KANNAUJ
इंदरगढ़/ कन्नौज। पुलिस ने घेराबंदी कर फकीरा गैंग के सरगना को दो साथियों के साथ दबोच लिया। पुलिस की छानबीन में सामने आया कि गैंग ने कासगंज, हरदोई और बांगरमऊ में कई आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया है। बदमाशों के कब्जे से मोबाइल, तमंचा व नशीला पदार्थ बरामद किया गया है।
विज्ञापन

इंदरगढ़ थाना प्रभारी विमलेश कुमार ने रविवार रात बहोसी मार्ग के पास घेराबंदी कर फकीरपुरा इंदरगढ़ निवासी मनोज उर्फ रुकसार पुत्र अख्तियार अली, शाहिद पुत्र शेख मोहम्मद और हरदोई जनपद के सुरसा थाना क्षेत्र के जल्लापुर निवासी धीरू पुत्र जयचंद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनसे तीन मोबाइल, एक तमंचा और 310 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया है। पकड़े गए बदमाश फकीरा गैंग चलाते हैं। गैंग में परिवार के लोगों और रिश्तेदारों को शामिल कर वारदातों को अंजाम देते हैं। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

कुख्यात बदमाशों के नक्शे कदम पर चलता है सरगना
गैंग का सरगना मनोज उर्फ रुकसार बेहद शातिर है। पुलिस का कहना है कि वह कुख्यात बदमाशों के नक्शे कदम पर चलता है। वह दो पत्नियों के साथ रहता है। घर में बांग्लादेशी नस्ल का कीमती घोड़ा भी पाले है। वह नाम बदलकर वारदातों को अंजाम देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छैमार और बावरिया गैंग से कनेक्शन की आशंका
मनोज उर्फ रुकसार के छैमार और बावरिया गैंग से कनेक्शन होने की पुलिस को आशंका है। अक्सर रात को उसके घर बाहरी लोगों का आना-जाना रहता है। बावरिया गैंग के सक्रिय सदस्य सलीम को मनोज उर्फ रुकसार का रिश्तेदार बताया जा रहा है। इससे पुलिस गंभीरता से जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed