फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   People are suffering in the scorching heat, mercury reaches 42 degrees Celsius

Kannauj News: भीषण गर्मी में लोग बेहाल, पारा 42 डिग्री सेल्सियस

Mon, 19 May 2025 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
People are suffering in the scorching heat, mercury reaches 42 degrees Celsius
कन्नौज। भीषण गर्मी ने जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित कर दिया है। रविवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री दर्ज किया गया। तेज धूप और गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर दिया। सुबह से लेकर रात तक तपिश से राहत नहीं मिली। इस कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा।
विज्ञापन




सुबह छह बजे से ही उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। कुछ देर के लिए जिले में कुछ जगहों पर बादल छाए जरूर पर राहत की आस जल्द ही तेज धूप ने छीन ली। दिन चढ़ते ही गर्मी चरम पर पहुंच गई। सुबह 11 बजे के बाद शहर की सड़कों पर सन्नाटा दिखा। लोग जो निकले, वह सिर और मुंह कपड़ों से ढंके नजर आए। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग गन्ने के रस, बेल का शरबत, शिकंजी और प्याऊ पर नजर आए। मौसम विशेषज्ञ अमरेंद्र यादव ने बताया कि तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान दोनों औसत से ऊपर हैं, जिससे धूल भरी आंधी चलने की भी आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


पंखे और कूलर फेल

पंखा और कूलर की हवा भी दोपहर में बेअसर नजर आई और पंखे गर्म हवा फेंकते रहे। दोपहर के समय गर्म हवा की रफ्तार इतनी तेज रही कि जरूरी काम के अलावा लोग घरों से नहीं निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


आम की फसल को होगा फायदा

गर्मी से जहां आमजन परेशान है। वहीं, आम की फसल के लिए यह मौसम लाभकारी है। बागवानी विशेषज्ञों के अनुसार इस तापमान पर आम जल्दी पकता है और अगले कुछ दिनों में दशहरी बाजार में उतर सकती है। हालांकि किसानों द्वारा पेड़ों की नियमित सिंचाई की जा रही है, ताकि फल पर गर्मी का नकारात्मक असर न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed