फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   People are accessing the expressway through broken fences.

Kannauj News: टूटी जालियों से एक्सप्रेसवे पर पहुंच रहे लोग

Sun, 09 Aug 2026 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
People are accessing the expressway through broken fences.
सौरिख। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा के लिए लगाई गई जालियां कई जगह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इससे लोगों और जानवरों के एक्सप्रेसवे पर पहुंचने से खतरा बना हुआ है। शनिवार शाम एक्सप्रेसवे पर पहुंचे किशोरों के फेंके गए पत्थर से लग्जरी कार का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया था। घटना के बाद एक्सप्रेसवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त जालियों को तत्काल दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन


ग्राम बहादुरपुर निवासी आकाश मौर्या, संतोष कुमार सिंह आदि ग्रामीणों का कहना है कि एक्सप्रेसवे के किनारे कई स्थानों पर सुरक्षा के लिए लगाई गई जालियां कटी या टूटी हुई हैं। बताया कि टूटी जालियों से सिर्फ लोगों के ही नहीं, बल्कि मवेशियों और अन्य जानवरों के भी एक्सप्रेसवे पर पहुंचने का खतरा है। यदि कोई जानवर अचानक तेज रफ्तार वाहनों के सामने आ जाए तो बड़ा हादसा हो सकता है। ऊर्जा राज्य मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक कैलाश सिंह राजपूत ने उच्चाधिकारियों से वार्ता कर एक्सप्रेसवे की क्षतिग्रस्त जालियों को जल्द दुरुस्त कराने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed