फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   patte kee jameen par nirmaan kara rahe kisaan ko kiya maranaasann

पट्टे की जमीन पर निर्माण करा रहे किसान को किया मरणासन्न

Sat, 20 Feb 2021 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
patte kee jameen par nirmaan kara rahe kisaan ko kiya maranaasann
जिला अस्पताल में इलाज करवाते संदीप। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। तिर्वा कोतवाली इलाके के करसाह गांव में पट्टे की जमीन पर निर्माण करा रहे किसान पर दबंगों ने कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से हमला कर मरणासन्न कर दिया। घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। तिर्वा कोतवाली में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तिर्वा कोतवाली इलाके के करसाह निवासी संदीप (48) की गांव में पट्टे की जमीन है। यह इस पर निर्माण करा रहे हैं। आरोप है कि गांव के राजेश, ब्रजेश, वीरपाल, संजय निर्माण नहीं होने दे रहे। शुक्रवार को निर्माण के दौरान राजेश, ब्रजेश, वीरपाल, संजय गाली गलौज कर निर्माण कार्य बंद करवाने लगे। विरोध करने पर कुल्हाड़ी, लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। सिर में चोटें लगने से यह मरणासन्न हो गए। चीख पुकार पर ग्रामीण व परिजन पहुंच गए। इन्होंने बचाया। गंभीर हालत में परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

संदीप ने चारों लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ दीपक दुबे ने बताया कि पट्टे की जमीन पर निर्माण को लेकर मारपीट हुई है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसआई को जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed