फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   pati ko chhod, premee ke saath gaee yuvatee

पति को छोड़, प्रेमी के साथ गई युवती

Mon, 21 Jun 2021 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
pati ko chhod, premee ke saath gaee yuvatee
तिर्वा(कन्नौज)। शादी के बाद प्रेमी के साथ जाने वाली विवाहिता के पकड़े जाने पर युवक ने ठुकरा दिया। वहीं वह प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। कोतवाली में इसको लेकर देर रात और सुबह कई घंटे पंचायत चली। बाद में प्रेमी को मानना पड़ा। युवती पति को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई।
विज्ञापन

कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना इलाके के एक गांव की युवती पांच माह पहले कस्बे के अन्नपूर्णा मंदिर आई थी। यहां कोतवाली के एक गांव निवासी युवक से उसकी मुलाकात हो गई। इसके बाद दोनों में प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। पांच माह से चल रहे प्रेम प्रसंग की खबर युवती के परिजनों को हुई। इन्होंने 14 जून को मंदिर में शादी करा दी। शादी के बाद युवती ससुराल में रहने लगी। यहां वह नए प्रेमी के साथ फोन पर बातें करने लगी। रविवार की रात वह प्रेमी से पति बने युवक को छोड़कर नए प्रेमी के साथ चली गई। पति ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने युवती और उसके प्रेमी को पकड़ लिया। दोनों को कोतवाली लाया गया। पुलिस की सूचना पर पति भी कोतवाली पहुंच गया। तीनों पक्षों में समझौते के प्रयास होने लगे। यहां प्रेमी ने युवती को साथ रखने से मना कर दिया। पति साथ रखने के लिए राजी हो गया। युवती पति की बजाय प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई ।
विज्ञापन

युवती ने पुलिस को बताया कि पिता ने बगैर मर्जी के शादी की थी। पुलिस ने युवती के माता-पिता को भी बुला लिया। इनके समझाने पर भी वह नहीं मानी। इस पर परिजनों ने अपने साथ रखने से मना कर दिया। घंटों समझौते की कवायद के बाद वह प्रेमी केे साथ चली गई। वहीं कोतवाल शैलेंद्र कुमार मिश्रा का कहना है कि पति ने युवती से कोई मतलब न होने की बाबत लिखकर दिया है। बालिग होने से वह प्रेमी के साथ चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed