फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   pariyojanaen lambit hone par raajyamantree ne jataee naaraajagee

परियोजनाएं लंबित होने पर राज्यमंत्री ने जताई नाराजगी

Wed, 10 Feb 2021 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
pariyojanaen lambit hone par raajyamantree ne jataee naaraajagee
कलक्ट्रेट में समीक्षा करते लोकनिर्माण राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। प्रदेश के लोक निर्माण राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने मंगलवार को यहां कामकाज की समीक्षा और निरीक्षण किया। परियोजनाएं लंबित होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। एमडी को फोन कर खुद निरीक्षण करने और कमी पर कार्रवाई के लिए कहा। राज्यमंत्री ने जिले में भी प्लास्टिक से सड़कें बनाने और सड़क के किनारे हर्बल पेड़ लगाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा करते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता का विभाग ध्यान रखें। इससे विभाग की प्रतिष्ठा पर असर पड़ता है। सभी निर्माण कार्य 30 जून से पहले पूरे करा लें। गांव की सड़कों को प्राथमिकता पर शत-प्रतिशत गड्ढामुक्त करें। उन्होंने प्रमुख जिला मार्गों और गांवों को दो लेन सड़क से जोड़े जाने के संबंध में भी जानकारी की। बताया गया कि गुगरापुर व हसेरन विकास खंड दो लेन से नहीं जुड़ा है। इस पर जल्द काम करने के निर्देश दिए। निर्माण खंडों के अधिकारियों ने बजट न होने के कारण कार्य बाधित होना बताया। इस पर राज्यमंत्री ने विभाग को पत्र भेजने और शीघ्र कार्य संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने 2013 से अभी तक अपूर्ण कार्यों को भी विभाग से संपर्क कर शीघ्र पूरा करने के लिए कहा।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने राजकीय निर्माण निगम इकाई चार( कानपुर) के 13 कार्यों का अवलोकन किया। मुख्य विकास अधिकारी आरएन सिंह ने निर्माणाधीन सीएचसी व अन्य निर्माण कार्यों के निरीक्षण में मिली कमी की जानकारी दी। 2013 से अभी तक लंबित परियोजनाओं के निर्माण एवं अधिशासी अभियंता राजकीय निर्माण निगम इकाई चार (कानपुर) यूनिट के बैठक में अनुपस्थित रहने पर राज्यमंत्री ने विभागीय एमडी से फोन पर बात की। कहा कि निर्माण कार्यों में कमी का विश्लेषण स्वयं करें। कमी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई करें। साथ ही समय पर धनराशि उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। इसके बाद राज्यमंत्री ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ भी बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने निर्माणाधीन तिर्वा बेला मार्ग के चार लेन चौड़ीकरण कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्हें मानक व गुणवत्ता सही मिली। बैठक में अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग केसी वर्मा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग सहित सभी अधिशासी अभियंता, अवर अभियंता व सहायक अभियंता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed