फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   parivahan vibhaag ko nahin lagata korona se dar

परिवहन विभाग को नहीं लगता कोरोना से डर

Sat, 20 Mar 2021 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
parivahan vibhaag ko nahin lagata korona se dar
रोडवेज बस में खड़े होकर यात्रा करते यात्री। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। कोरोना संक्रमण के केस बढ़ने के बाद भी परिवहन विभाग बेखौफ है। उसे कोरोना से डर नहीं लगता। यही वजह है कि बस अड्डे पर शुरू की गई हेल्प डेस्क खाली रहती है। तापमान मापना बंद कर दिया गया। बस के अंदर सीट का मानक दरकिनार है। सीटों पर बैठने वालों के करीब भी लोग खड़े रहते हैं। सैनिटाइजर और मास्क का प्रयोग नहीं हो रहा। होली के त्योहार पर घर आने वालों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में अलग-अलग महानगरों से आने वाले स्थिति गंभीर कर सकते हैं।
विज्ञापन

जिले में फिर से कोरोना संक्रमण का असर दिखाने लगा है। इस माह पांच संक्रमित मिल चुके हैं। इसके बाद भी रोडवेज बस स्टैंड और परिवहन विभाग की लंबी दूरी की बसों में बचाव को लेकर संजीदगी नहीं है। बस स्टैंड की कोविड हेल्प डेस्क खाली रहती है। यहां कोई कर्मचारी नहीं रहता। थर्मल स्कैनर का पता नहीं है। सैनिटाइजर की व्यवस्था नदारद है। कई प्रांतों और जनपदों में संक्रमण बढ़ रहा है। होली पर दिल्ली, लखनऊ, आगरा, अजमेर, राजस्थान और अन्य जगहों से बड़ी तादाद में रोज यात्री आ-जा रहे हैं। दो की सीट पर तीन और तीन वाली पर चार-चार सफर कर रहे हैं। इनके भरे होने पर लोगों को खड़ा कर यात्रा कराई जा रही है। यात्री बचाव में न मास्क लगा रहे, न ही सैनिटाइजर का प्रयोग कर रहे हैं। बस के चालक और परिचालक भी सावधानी नहीं बरत रहे। महकमे के ही मुताबिक जिले में रोज दो से तीन हजार यात्री अन्य शहरों से बसों से आ रहे हैं।
विज्ञापन

चालकों, परिचालकों को कोरोना से बचाव के निर्देश दिए गए हैं। यात्रियों को मास्क लगाकर सफर करने के लिए भी आगाह किया जा रहा। कोविड हेल्प डेस्क के लिए औचक जांच की जाएगी। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई होगी। दिल्ली, महाराष्ट्र, नागपुर आदि बाहरी प्रदेशों से आने वालों की जांच कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश कुमार, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed