फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Parinirvan Day

परिनिर्वाण दिवस मनाया

Mon, 07 Dec 2015 12:08 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Mon, 07 Dec 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
Parinirvan Day

विधानसभा चुनावों की आहट को देखते हुए बाबा साहब

विज्ञापन
भीमराव अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाने की पूरे दिन होड़ रही। बसपा, सपा और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद समेत दूसरे दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने काजी टोला स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर फूल चढ़ाए।

बसपा के पूर्व लोस प्रभारी आकाश शाक्य समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर फूल-मालाएं चढ़ाईं। इस मौके पर मनीष कुशवाहा, हरिनारायण कुशवाहा, अजय पाल दोहरे, प्रदीप गौतम, रजनीश श्रीवास्तव, मनोज कटियार, अनुराग द्विवेदी आदि मौजूद थे। सपा नेताओं ने काजीटोला में अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया।

सपा जिलाध्यक्ष मुन्ना दरोगा ने कहा कि बाबा साहब ने एक ऐसे संविधान की रचना की, जिसके कारण आज हम सब देश की राजनीति का हिस्सा बन सके। उनका कहना था कि बिना शिक्षा देश का विकास संभव नहीं है। पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने कहा कि उन्होंने सदैव सर्व समाज की तरक्की के लिए प्रयास किया।

उनकी वजह से आज समाज का हर व्यक्ति अपने विचारों को स्वतंत्रता से व्यक्त कर सकता है। विस क्षेत्र अध्यक्ष संजू कटियार ने कहा कि उन्होंने देश को सर्वश्रेष्ठ संविधान प्रदान किया। इस मौके पर नीलू यादव, आरएस कठेरिया, संजय दुबे, हाजी रईस, कैश खां, भोले कुरैशी, सतेंद्र यादव, अमित मिश्रा, सुरेंद्र यादव आदि मौजूद थे।

अभाविप ने डा. अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर विचार गोष्ठी आयोजित कर प्रतिमा पर फूल-मालाएं चढ़ाईं। नीरज मेहरोत्रा ने कहा कि वह कई प्रतिभाओं के धनी थे। कहा कि डा. अंबेडकर पत्रकारिता के प्रकाश स्तंभ थे। विदेश नीति की यर्थाथवादी सोच रखने वाले थे।

अभाविप के प्रदेश महामंत्री आकाश जायसवाल ने कहा कि अंबेडकर देश के लिए अनूठी मिशाल थे। इस मौके पर धर्मेंद्र वर्मा, सुमित प्रजापति, चंदन बाजपेयी, अमन तिवारी, शैलेंद्र यादव, अविनाश, अनमोल दुबे आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed