{"_id":"a4933ed15db3dcd4309699def2d2d0f3","slug":"palika-worker-suspended-on-money-londring-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठगी करने वाला पालिका कर्मी सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठगी करने वाला पालिका कर्मी सस्पेंड
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज
Updated Sun, 28 Dec 2014 12:06 AM IST
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद के एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को ठगी के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। आरोप है कि उसने महिलाओं को समाजवादी पेंशन योजना का लाभ दिलाने का सपना दिखाकर रुपये ऐंठ लिए।
नगर पालिका के ईओ बीडी भट्ट से शिकायत की गई कि पालिका के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी विवेक राठौर ने विमला देवी और विद्या देवी नामक महिलाओं को पेंशन दिलाने का झांसा दिया। इसके बाद दोनों महिलाओं को ले जाकर बैंक आफ बड़ौदा में उनका अंगूठा लगवाकर खाते से रुपये निकलवाए।
इसके बाद दोनों महिलाओं से रुपये लेकर अपने पास रख लिए। बाद में महिलाओं ने पेंशन न मिलने पर शिकायत की तो उन्होंने जांच पड़ताल कराई।
ईओ ने बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि कर्मचारी विवेक राठौर ने महिलाओं से अवैध वसूली की है। इसीलिए फिलहाल उसे निलंबित कर दिया गया है। विस्तृत जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि नगर पालिका क्षेत्रों में पेंशन दिलाने के एवज में जनता का आर्थिक शोषण किया जा रहा है।
विज्ञापन
इससे पहले भी कई शिकायतें जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में पहुंच चुकी हैं, जिनकी जांचें भी चल रही हैं। सभासद पवन अवस्थी ने भी समाजवादी पेंशन के नाम पर धन उगाही की शिकायतें की हैं। ईओ का कहना है कि पालिका में भ्रष्टाचार करते जो भी कर्मचारी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।