{"_id":"60ef24e28ebc3e932312f85f","slug":"paimaish-karane-gae-lekhapaal-se-abhadrata-jareeb-chheenee-kannauj-news-knp6402163161","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैमाइश करने गए लेखपाल से अभद्रता, जरीब छीनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैमाइश करने गए लेखपाल से अभद्रता, जरीब छीनी
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। तहसीलदार के निर्देश पर चकमार्ग की पैमाइश करने गए लेखपाल से दबंगों ने अभद्रता कर दी। इनसे जरीब छीन ली। लेखपाल ने कोतवाली पहुंचकर कोतवाल से शिकायत की। पुलिस जांच में जुट गई है।
बुधवार को लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष सर्वेश कुमार, तहसीलदार अभिमन्यु कुमार के आदेश पर कुंअरपुर लोधपुर गांव के मौजा राजा नगला में दोपहर को चकमार्ग की पैमाइश करने गए थे। पैमाइश से पहले गांव के पांच युवक आ गए। यह लेखपाल से धक्कामुक्की कर गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। हाथ से जरीब(जमीन की पैमाइश करने वाला मापक) छीन ली। आरोपियों के सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने से पैमाइश नहीं हो पाई।
लेखपाल ने मामले की सूचना तहसीलदार और प्रशासनिक अधिकारियों को दी। कोतवाली पहुंचे लेखपाल ने आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। वहीं सीओ शिव कुमार थापा का कहना है कि जांच कराई जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।