{"_id":"64da7fc1f5a02d2e34011909","slug":"pagoda-echoed-with-bol-bam-cheers-started-kannauj-news-c-214-1-knj1003-1753-2023-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: बोल बम से गूंज उठे शिवालय, लगे जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: बोल बम से गूंज उठे शिवालय, लगे जयकारे
Tue, 15 Aug 2023 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Tue, 15 Aug 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
कन्नौज। सावन के छठवें सोमवार पर शिवालय बोल बम के जयकारों से गूंज उठे। शहर के शिवालयों में सुबह से ही शिवभक्तों का रेला उमड़ पड़ा। सुबह से शुरू हुआ पूजा-पाठ का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। शाम को शिव मंदिर में भक्तों ने रुद्राभिषेक के साथ बाबा का भव्य श्रृंगार कर प्रसाद बांटा।
शहर के सिद्धपीठ बाबा गौरी शंकर मंदिर में भक्तों की खासी भीड़ उमड़ी। यहां सुबह से लेकर देर शाम तक कांवड़ियों का भी हुजूम उमड़ता रहा। दूर-दराज से आए कांवड़ियों ने गंगा जल से बाबा जलाभिषेक कर जयकारे लगाए। इसी तरह चौधरियापुर के बाबा विश्व नाथ मंदिर में भी भक्तों का हुजूम रहा। यहां भक्तों ने रामचरित मानस का पाठ कर शिव की आराधना की। इसके अलावा सभी शिव मंदिरों में शाम को शिवलिंग का भव्य रूप से श्रृंगार कर प्रसाद वितरण किया गया। पूरे दिन भक्त जयकारा लगाते रहे।
छिबरामऊ। पुरुषोत्तम मास के अंतिम सोमवार पर शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। महादेव के दर्शनों के लिए लोगों को लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। गंगा स्नान कर लौटे कांवड़ियों के जयघोष से नगर की गलियां हर हर महादेव के स्वरों से गूंज उठी। वहीं मंदिरों में प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
मंशेश्वरनाथ मंदिर में महिलाओं ने उज्जैन नरेश महाकाल के स्वरूप में भगवान भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार किया। मंदिरों में शिव भक्तों ने बेलपत्र, धतूरा, पीले व सफेद फूलों, दूध, दही, शहद आदि से पूजन किया।