{"_id":"5f70dc678ebc3e9be9185dbf","slug":"other-kannauj-news-knp585194142","type":"story","status":"publish","title_hn":"70 किसानों को बेच डाली 700 बोरी डीएपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
70 किसानों को बेच डाली 700 बोरी डीएपी
विज्ञापन
नकली खाद दुकान के निकट तहसीलदार अरविंद कुमार की गाड़ी रोके किसान। संवाद
- फोटो : KANNAUJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजरापुर (कन्नौज)। नजरापुर क्षेत्र के एक खाद विक्रेता ने चार दिन में करीब 70 किसानोें को 600 बोरी नकली डीएपी बेच दी। खेत में डालते समय किसानों को खाद नकली होने की जानकारी हुई। रविवार को कई किसानों ने दुकान पर पहुंचकर हंगामा कर अधिकारियों को सूचना दी। किसानों से बयान लेकर अधिकारियों ने दुकान सील कर नमूना जांच के लिए भेजा है। अधिकारियों के पहुंचने से पहले ही दुकानदार भाग निकला।
नजरापुर क्षेत्र के कई किसानों ने कटियार बीज भंडार एग्री जंक्शन से डीएपी खरीदी थी। आलू बुवाई करने से पहले किसान खेत में खाद डाल रहे थेडीएपी फैलाई तो खाद की गुणवत्ता पर शक हुआ। किसानों ने खाद को मसला तो वह राख की तरह हो गई। इस पर रविवार को कई किसान दुकान पर पहुंचे और दुकानदार से शिकायत की। दुकानदार सुनने को तैयार नहीं हुआ तो किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया।
कुछ किसानों ने यूपी 112 पुलिस, सदर तहसीलदार अरविंद कुमार और डीडी कृषि आरएन सिंह को सूचना दे दी। पुलिस व अधिकारियों के पहुंचने से पहले ही दुकानदार दुकान बंद कर भाग गया। अधिकारियों ने किसानों के पास मौजूद डीएपी की जांच करने के साथ उनसे एक-एक कर जानकारी ली। खाद नकली होने की आशंका पर दुकान को सील कर दिया गया। खाद का नमूना जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
जिला कृषि अधिकारी राम मिलन परिहार ने बताया कि तीन दिन पहले दुकानदार ने एक ट्रक डीएपी दुकान में उतरवाई थी। 70 किसानों को 600 बोरी डीएपी बेचने की जानकारी मिली है। जिले की सभी खाद की दुकानों पर खाद की जांच के लिए अभियान तेज किया जाएगा। दुकान को सील कर जांच की जा रही है। किसान विकास ने बताया कि खाद मसलने पर राख की तरह हो गई थी।
जिले में कई जगह बन रही नकली खाद
एक खाद विक्रेता ने बताया तुकमलंगा, प्लास्टर ऑफ पेरिस और कारखाने या ईंट भट्टा की राख को मिलाकर नकली डीएपी बना कर बेची जा रही है। नकली खाद बनाने का काम जिले में कई जगह किया जा रहा है। कृषि विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी है लेकिन वह अनजान बन रहे हैं।