{"_id":"5f5bc5dc8ebc3e212b055901","slug":"other-kannauj-news-knp5821114173","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास व पेंशन पाने को भटक रहा दिव्यांग दंपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास व पेंशन पाने को भटक रहा दिव्यांग दंपति
विज्ञापन
बीडीओ के इंतजार में ब्लाक परिसर में बैठे दंपति।
- फोटो : CHIBRAMAU
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसेरन (कन्नौज)। आवास व पेंशन पाने के लिए दिव्यांग दंपति खंड विकास कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। शुक्रवार को भी दंपति अधिकारियों के इंतजार में बैठा रहा लेकिन किसी भी कर्मचारी ने फरियाद नहीं सुनी।
विकास खंड हसेरन के ग्राम अरूहो निवासी दयाराम (60) पुत्र भिखारी व उसकी पत्नी शकुंतला देवी दोनों निशक्त हैं। दंपति के दो पुत्र व चार लड़कियां हैं जिनकी शादी हो चुकी है। शादी के बाद लड़कों ने दंपति की अनदेखी करना शुरू कर दिया। जिस कारण दोनों गांव में झोपड़ी डालकर गुजर बसर कर रहे हैं। दंपति का आरोप है कि आश्रयहीन व निशक्त होने के बाद भी उन्हें किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिला। जबकि वह ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव को कई बार आवास, विकलांग व वृद्धावस्था पेंशन दिलाने के लिए शिकायत कर चुके हैं।
स्थानीय स्तर पर सुनवाई न होने पर दंपति शुक्रवार की सुबह 10 बजे विकास खंड कार्यालय पहुंच गए। कई घंटे इंतजार के बाद भी जब बीडीओ नहीं पहुंचे तब मायूस होकर घर वापस लौट गए। दंपति का आरोप है कि वह सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए प्रधान से लेेकर विकास खंड के चक्कर काट रहे। इसके बाद भी न तो उन्हें पेंशन मिली और न ही आवास। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी रामसमुझ ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। जानकारी करवाकर नियमानुसार आवास व पेंशन दिलाई जाएगी।