{"_id":"5f5bc4718ebc3e2bb7620acb","slug":"other-kannauj-news-knp5821098197","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से बुआ और भतीजी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से बुआ और भतीजी की मौत
विज्ञापन
हादसे के बाद रोते बिलखते छात्राओं के परिवर के लोग। संवाद
- फोटो : CHIBRAMAU
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छिबरामऊ (कन्नौज)। बीए तृतीय वर्ष की परीक्षा देने जा रही तीन छात्राओं की बाइक ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गई। हादसे में दो छात्राओं की मौत हो गई और बाइक चला रही एक गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सौ शय्या अस्पताल से जिला अस्पताल भेजा गया है। बाइक चला रही छात्रा हेलमेट नहीं लगाए थीं।
विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम महमूदपुर खास निवासी पीआरडी जवान सर्वेश यादव की बेटी रुचि (22) , सोनम (20) और रिश्ते में बुआ शोभा (22) पुत्री श्रीकृष्ण यादव शुुक्रवार को बाइक से प्रेमपुर स्थित गजेंद्र सिंह मीरा देवी महाविद्यालय में बीए तृतीय वर्ष की परीक्षा देने जा रही थीं। भीम सराय गांव के मोड़ के पास मौरंग व सीमेंट लादकर छिबरामऊ की तरफ से आ ट्रैक्टर ट्राली ला रहे चालक ने एकाएक ट्रैक्टर को मोड़ दिया। इससे छात्राओं की बाइक ट्राली की चपेट में आ गई। इससे तीनों गिर गईं। रुचि व शोभा को ट्रैक्टर ने कुचल दिया। बाइक चला रही सोनम दूसरी तरफ गिरने से बच गई लेकिन हेलमेट न लगाए होने से उसके सिर में चोटें आईं। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गई। सोनम को सौ शय्या अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हादसे की सूचना पर सीओ शिव कुमार थापा, निरीक्षक हरीशंकर, प्रेमपुर चौकी इंचार्ज योगेंद्र शर्मा मौके पर जाकर लोगों से जानकारी ली। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। हादसे के बाद छात्राओं के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मृतका के पिता सर्वेश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
पुलिस ने छात्राओं के परिजनों को बाईपास पर उतारा
छात्राओं के शव को पुलिस ने लोडर में रखवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों को भी उसी में बैठा दिया गया। छिबरामऊ के पश्चिमी बाईपास पर पुलिसकर्मी ने कोतवाली जाने की बात कह परिजनों को उतार दिया। परिजनों ने इसकी शिकायत कोतवाल शैलेंद्र कुमार मिश्रा से की। उन्होंने ने बताया कि पांच लोगों को पंचायतनामा भरने के लिए रोका गया था और अन्य को लोडर से शहर भेज दिया गया था।
बहन व बुआ मौत की जानकारी पर रोने लगी सोनम
गंभीर सोनम यादव को सौ शय्या अस्पताल ले जाया गया। कुछ देर में परिजन पहुंच गए। सोनम ने परिजनों से बहन व बुआ के बारे में पूछा। दोनों की मौत की जानकारी होने पर वह दहाड़े मारकर रोने लगी। परिजन भी खुद को नहीं रोक पाए और रोने लगे।