फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   other

5 माह,18 दिन बाद कल आएगी कालिंदी एक्सप्रेस

Sat, 12 Sep 2020 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
other
कन्नौज रेलवे स्टेशन पर पसरा सन्नाटा। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। कोरोना महामारी के कारण स्थगित की गई कालिंदी एक्सप्रेस 5 माह 18 दिन बाद रविवार को जिले में पहुंचेगी। ट्रेन में केवल आरक्षित टिकट पर ही यात्रा की जा सकेगी, जनरल यात्री नहीं चढ़ सकेंगे। 12 घंटे पहले तक आरक्षित टिकट मिलेंगे। सामाजिक दूरी के साथ यात्री मास्क लगाकर यात्रा कर सकेंगे।
विज्ञापन

भिवानी से चलकर कालिंदी एक्सप्रेस रविवार को सुबह आठ बजकर 48 मिनट पर कन्नौज रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। निर्धारित समय आठ बजकर 51 मिनट पर ट्रेन कानपुर के लिए रवाना होगी। कोविड नियमों के चलते कालिंदी एक्सप्रेस नए रूप में होगी। इसमें जनरल बोगी का डिब्बा ही नहीं लगा होगा। लिहाजा साधारण यात्री न तो साधारण टिकट पा सकेंगे और न ही यात्रा कर सकेंगे।
विज्ञापन

स्लीपर और द्वितीय श्रेणी का रिजर्वेशन कराने वाले यात्री ही सफर कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें पहले से अधिक किराया भी चुकाना होगा। स्टेशन मास्टर राजीव कुमार ने बताया कि ट्रेन के निर्धारित समय से 12 घंटे पहले तक यात्री को रिजर्वेशन मिलेगा। उन्होंने बताया कि ट्रेन के 11 कोेच में 833 सफर कर सकेंगे। एक स्लीपर कोेच, आठ कोच द्वितीय श्रेणी और दो पार्सल यान होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लेटफार्म नंबर एक पर आएगी ट्रेन
कालिंदी एक्सप्रेस के लिए स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक को पूरी तरह तैयार कर दिया गया है। प्लेटफार्म नंबर दो पर भी काफी साफ-सफाई कराई गई है। स्टेशन पर जनरल टिकट वाली खिड़कियां बंद रहेंगी। यात्रियों को सामाजिक दूरी के साथ बैठने के लिए व्यवस्था की गई है। प्लेटफार्म पर भीड़ व कोविड नियम का पालन हो इसके लिए यात्री गोले(बने सफेद घेरे) भी बनाए गए हैं।
हर यात्री की होगी थर्मल स्क्रीनिंग
स्टेशन अधीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि स्टेशन पर आने वाले हर यात्री की थर्मल स्क्रीनिंग होगी। अगर शरीर का तापमान बढ़ा रहा तो यात्री को रेल से सफर करने नहीं दिया जाएगा। ऐसे यात्री को अलग छांटकर उसका स्वास्थ्य परीक्षण होगा। पूरी तरह कोरोना संक्रमण से मुक्त रिपोर्ट होने पर ही यात्री सफर कर सकेंगे। यही नहीं यात्रियों के मोबाइल में आरोग्य सेतु एप भी डाउनलोड अनिवार्य किया गया है। आरक्षण कराने से पहले ही यात्री को यह एप अपने मोबाइल में डाउनलोड कर लेना होगा।
स्टेशन पर यात्री ही पा सकेंगे प्रवेश
स्टेशन परिसर में केवल आरक्षित यात्री ही प्रवेश पा सकेंगे। कोविड गाइड लाइन को देखते हुए यात्रियों को छोड़ने वाले लोगों को प्रवेश देने पर रोक रहेगी। वह स्टेशन के बाहर तक ही अपने परिचितों की मदद कर सकेंगे। इसके बाद की पूरी जिम्मेदारी रेलवे विभाग की होगी।
ट्रेन चलने से व्यापार में होगा फायदा
शहर के इत्र कारोबारी प्रखर कपूर ने बताया कि लंबे समय बाद ट्रेन चलने जा रही है। व्यापारियों में खुशी है। अब इत्र कारोबारी आसानी से कानपुर और दिल्ली जाकर व्यापार कर सकेंगे।

माल भेजने में कम होगा खर्च
इत्र कारोबारी कमल मेहरोत्रा ने बताया कि कोरोना के चलते ट्रेन बंद हो जाने के बाद ट्रांसपोर्ट से महानगरों तक माल पहुंचाना पड़ रहा है। जिससे अधिक खर्च आ रहा है। अब कालिंदी ट्रेन के चलने से कम खर्च में आसानी से इत्र, गुलाब जल और अन्य उत्पादनों को भेजा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed