फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   other

इत्र पार्क में गैस लाइन बिछाएं और जमीनों के दाम भी घटाएं

Fri, 11 Sep 2020 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
other
वेबीनार में आयुक्त कानपुर को समस्या बताते अतर एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन त्रिवेदी। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। अमर उजाला की ओर से शुक्रवार को आयोजित मंडलीय उद्योग बंधु वेबिनार में इत्र एसोसिएशन के अध्यक्ष इत्र पार्क की जमीन के भाव दो हजार रुपये एक्वायर मीटर करने, गैस पाइप लाइन डालने और इंडस्ट्रियल एरिया में नए उद्यमियों को जगह देने की मांग रखी। उन्होंने तर्क दिया कि उद्यमियों को सहूलियतें देने से ही जिले में उद्योग मजबूत होंगे। कानपुर मंडल के आयुक्त सुधीर बोबडे ने उद्यमियों की समस्याओं और सुझाव सुनकर हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इत्र एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन त्रिवेदी ने कहा कि शहर के मकरंदनगर में स्थित इंडस्ट्रियल एरिया का विस्तार किया जाना चाहिए। बताया कि शहर के निकट जीटी रोड किनारे 30 वर्ष पहले इंडस्ट्रियल एरिया बनाया गया था, तब से इसका विस्तार नहीं किया गया। उद्यमी चौंतीस प्लाट के आवेदन कर चुके हैं, जगह न होने से उन्हें प्लाट नहीं मिल पा रहे हैं। इंडस्ट्रियल एरिया का पीछे पड़ी भूमि तक विस्तार कर नए उद्यमियों को प्लाट दिए जा सकते हैं।
विज्ञापन

अध्यक्ष ने जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर ठठिया में निर्माणाधीन इत्र पार्क की समस्याएं भी उठाईं। उन्होंने कहा कि आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के पास इत्र पार्क के लिए करीब 29 एकड़ भूमि अधिगृहीत हो चुकी है। इत्र कारोबार के लिए स्थान बेहतर है किंतु जमीन के रेट 6000 रुपये स्क्वायर मीटर रखे गए हैं। इसे दो हजार रुपये स्क्वायर मीटर किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इत्र व्यवसाय के लिए लकड़ी की किल्लत बड़ी समस्या है। इस समस्या से निजात के लिए निर्माणाधीन पार्क तक गैस पाइप लाइन की सुविधा दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने तर्क दिया कि उत्तराखंड के काशीपुर में एसेंसियल आयल पार्क में दाम 2500 रुपये स्क्वायर मीटर हैं। मंडलायुक्त ने कहा कि गैस पाइप लाइन पर विचार किया जा रहा है। इंडस्ट्रियल एरिया के विस्तारीकरण के लिए अधिकारियों की टीम जल्द ही सर्वे करेगी। सर्वे में जो चीजें निकल कर आएंगी उसका प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। इत्र पार्क में जमीन के रेट कम करने के लिए शासन स्तर पर बैठकों में सुझाव रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed