{"_id":"5f4fe1488ebc3ea3f62e42e0","slug":"other-kannauj-news-knp580350733","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकनीकी शिक्षा से दीक्षा एप को किया समृद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तकनीकी शिक्षा से दीक्षा एप को किया समृद्ध
विज्ञापन
कन्नौज। उच्च प्राथमिक विद्यालय छिबरामऊ के शिक्षक शशिकांत शुक्ला को राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चुना गया है।
शशिकांत शुक्ला ने वर्ष 2011 से अपनी सेवा प्रारंभ करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में कई नवाचार किए। बीएसए के के ओझा ने बताया कि प्रदेश में लैपटॉप के माध्यम से तकनीकी शिक्षा देने की शुरुआत का श्रेय भी इन्हें जाता है। इसके अलावा परिषदीय विद्यालय के बच्चों को तकनीकी के माध्यम से गुणवता युक्त शिक्षा मिल सके इसके लिए सराहनीय प्रयास किए गए।
परिषदीय विद्यालयों में चलने वाली सरकारी किताबों में दिए गए qr-code के लिए डिजिटल सामग्री का निर्माण किया गया। इस सामग्री को दीक्षा पोर्टल पर अपलोड करने का काम भी किया गया। इस दीक्षा पोर्टल के माध्यम से वर्तमान समय में कोरोना महामारी के समय दीक्षा एप प्रदेश भर के बच्चों व शिक्षकों के लिए बहुत ही उपयोगी साबित हुआ।
शशिकांत शुक्ला का कहना है कि इस पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर सभी अच्छा काम करने वाले उत्कृष्ट काम करने वाले शिक्षकों का मनोबल बढ़ा है यह शिक्षा समाज के लिए खुशी की बात है। जनपद कन्नौज के सांसद सुब्रत पाठक, पूर्व राज्य मंत्री अर्चना पांडेय, खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार, आशुतोष दुबे, प्रधानाध्यापिका रमा मिश्रा अमित गुप्ता सहित कई शिक्षकों ने हर्ष जताया है।