फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   other

घुइयां ने दिखाई उन्नति की राह

Fri, 31 Jul 2020 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
other
पॉजिटिव खबर-
विज्ञापन

फोटो 12- घुइयां की फसल दिखाता किसान।
फोटो 13- किसान लालमन
घुइयां ने किसानों को दिखाई उन्नति की राह
एक बीघा में 16 हजार रुपये लागत लगा कर रहे डेढ़ लाख तक कमाई
क्रॉसर
तालग्राम क्षेत्र के कई गांवों में बढ़ा घुइयां का रकबा
संवाद न्यूज एजेंसी
तालग्राम। आलू उत्पादक जिले में किसान घुइयां की खेती कर अच्छा मुनाफा ले रहे हैं। प्रति बीघा 16 हजार की लागत में डेढ़ लाख तक कमाई होने से तालग्राम क्षेत्र के कई गांवों में घुइयां की खेती की जाने लगी है। एक बीघा से शुरू हुआ खेती का रकबा कई एकड़ तक पहुंच गया है।
किसान लालमन वर्मा ने घुइयां की खेती की शुरुआत की थी। उन्होंने एक बीघा में घुइयां की बुआई प्रयोग के तौर पर की थी। उन्होंने बताया कि करीब 16 हजार रुपये लागत आई थी। 120 दिन में फसल तैयार हो गई। करीब डेढ़ लाख रुपये में उपज बेची थी। सात हजार रुपये की दर से डेढ़ क्विंटल बीजा बोया के अलावा जुताई, खाद, सिंचाई, निराई, खरपतवार व कीटनाशक पर खर्च किए। इस बार भी एक बीघा में फसल तैयार है। इसमें 48 से 50 क्विंटल पैदावार होने का अनुमान है। बाजार में भाव तीस रुपये किलो चल रहा है, इससे डेढ़ लाख रुपये तक आय होने की संभावना है। लालमन को देखकर क्षेत्र में ताहपुर, चौतराहर, गदनापुुर लोधी, रंनापुर्वा, अतरौली, कैथनपुर्वा गांवों के कई किसान घुइयां की खेती करने लगे हैं। जिला उद्यान अधिकारी मनोज चतुर्वेदी ने बताया कि यह फसल मार्च-अप्रैल और जून-जुलाई में बोई जाती है। 110 से 120 दिनों में फसल तैयार हो जाती है। छह बार खेत की जुताई, और कम से कम 10 सिंचाई करनी पड़ती है।
विज्ञापन

फोटो 14- किसान संजय कुमार
बेहतर पैदावार से बढ़ रहा दायरा
किसान संजय कुमार ने बताया कि अधिक मुनाफा के चलते घुइयां का क्षेत्रफल बढ़ने लगा है। पहले गांव में एक दो बीघा ही घुइयां का रकबा था, इस बार सात एकड़ में बुआई की गई है। किसान कृषि वैज्ञानिकों से राय लेकर तकनीकी खेती करने लगे हैं। घुइयां की खेती में अच्छा मुनाफा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 15- किसान गंगाराम
पत्तों के भी मिलते अच्छे दाम
किसान गंगाराम का कहना है घुइयां की खेती दोहरा लाभ देती है बुआई के 60 दिन बाद फसल में कल्ले निकलने लगते हैं। जो निराई के समय काट कर गड्डियां बना कर दस रुपये की चार या पांच गड्डी के हिसाब से बाजार में बिक जाते हैं। खुदाई के समय पौधे का बीच के किल्ले (पत्ते) अच्छे दामों में बिकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed