फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   other

लॉकडाउन में रहा सडुकों पर सन्नाटा

Sun, 19 Jul 2020 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
other
कन्नौज। मिनी लॉकडाउन के दूसरे हफ्ते का शनिवार भी कर्फ्यू जैसे सन्नाटे वाला रहा। आमतौर पर चहल-पहल वाली सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। दुकानें हर तरफ बंद रहीं। खुले तो केवल मेडिकल स्टोर, दूध व बेहद जरूरी सामान वाली दुकानें। यह जरूर रहा कि इस बार रोडवेज बसें भी चलीं। लॉकडाउन का हाल लेने के लिए डीएम व एसपी ने भ्रमण भी किया।
विज्ञापन

शनिवार को प्रमुख चौराहों से लेकर सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस मुस्तैद रही। साथ ही साथ दवा, सब्जी, कानों पर सामाजिक दूरी को ध्यान में रखते हुए पूरी तरह से सावधानी बरती गई। मिली लॉकडाउन के तहत लोग सिर्फ आवश्यक सामानों की खरीददारी के लिए घरों से बाहर निकलते हुए दिखाई दिए। जिले के 23 स्थानों पर बैरियर लगाकर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने चेकिंग की। शहर समेत ग्रामीण अंचलों के छोटी बड़ी दुकानें, प्रतिष्ठान, बाजार शत प्रतिशत बंद रहे।
विज्ञापन

शहर क्षेत्र के सरायमीरा, मकरंदनगर, ग्वाल मैदान, कचहरी टोला, बड़ा चौराहे, छोटा चौराहे समेत स्थानों पर पूरी तरह से सन्नाटा पसरा रहा। साथ ही साथ विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर प्रमुख चौराहों तिराहों पर पुलिस टीम काफी मुस्तैद दिखाई दिया। आवश्यक वस्तुओं की दुकानों पर सामाजिक दूरी को ध्यान में रखते हुए पूरी तरह से सावधानी बरती जा रही है। वहीं डीएम राकेश कुमार मिश्रा और एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने कन्नौज समेत गुरसहायगंज आदि स्थलों का निरीक्षण कर सभी शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों से घरों में रहने की अपील की। इसके अलावा एडीएम गजेंद्र कुमार व एएसपी विनोद कुमार, सदर एसडीएम अपूर्वा सिंह व प्रभारी निरीक्षक नागेंद्र कुमार पाठक ने भ्रमण कर लॉकडाउन की हकीकत परखी। बिना वजह निकले लोगों को फटकार लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेंपो न चलने से यात्रियों को हुई परेशानी
दिल्ली, आगरा, लखनऊ, कानपुर समेत आदि महानगरों से आने वाले यात्री रोडवेज बस से कन्नौज पहुंच गए। यहां उसे किसी को तिर्वा, ठठिया, इंदरगढ़ समेत कई स्थानों पर जाना था। स्थानीय स्तर पर टेंपो आदि न चलने से उन्हें दिक्कत हुई। कई सवारियों के साथ उनके बच्चे व सामान था। ऐसे में उन्हें घर तक पहुंचने में काफी परेशानी उठानी पड़ी।
एनाउंस कर घर में रहने को कहा
नगर पालिका की टीम ने पालिका की गाड़ी से शहरी क्षेत्र में सार्वजनिक जगह समेत अन्य स्थानों पर रुककर एनाउंस किया। इसमें कोरोना संक्रमण से बचने के लिए लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई। इस दौरान यह भी कहा गया कि अगर वह घर से बाहर निकले तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

उपभोक्ताओं को बैंक में नहीं दिया गया घुसने
लॉकडाउन के दौरान सरकारी व प्राइवेट बैंक खुली हैं। सरकारी बैंक में जहां उपभोक्ता अंदर घुसकर जरूरी काम निपट रहे हैं। प्राइवेट बैंकों में लोगों को अंदर घुसने नहीं दिया जा रहा है। यहां बैंक कर्मी गेट पर रुपये निकालने से लेकर रुपये जमा करने के काम एक-एक कर कर रहे हैं। इससे बैंकों के बाहर भीड़ दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed