फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Organically the organizers stopped immersion

बवाल के बाद आयोजकों ने विसर्जन रोका

Fri, 23 Oct 2015 12:06 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Fri, 23 Oct 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
Organically the organizers stopped immersion

लाखन तिराहे पर विसर्जन यात्रा के दौरान हुए बवाल के

विज्ञापन
बाद आक्रोशित नवदुर्गा समिति के आयोजकों ने ग्वालमैदान में करीब दो दर्जन से अधिक देवी प्रतिमाओं को खड़ा करके आरोपियों को तत्काल गिरफ्तारी को लेकर धरने पर बैठ गए। डीएम, एसपी, एडीएम, एएसपी और भाजपा नेता सुब्रत पाठक ने भक्तों व आयोजकों को समझाने का भरसक प्रयास किया, पर भीड़ ने उनकी एक न सुनी और प्रशासन से वापस जाओ के नारे लगाने लगी।

भीड़ के गुस्से को भांपकर प्रशासनिक अधिकारी वापस हो गए। खबर लिखे जाने तक भक्त मूर्तियों के साथ धरने पर बैठे हैं। बवाल के बाद भीड़ को समझाने पहुंचे आला अधिकारियों को उनके गुस्सा का शिकार होना पड़ा। भाजपा नेता सुब्रत पाठक ने भीड़ को माइक के जरिए समझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन उनकी भी किसी ने नहीं सुनी।

आयोजकों व नवदुर्गा विसर्जन यात्रा में शामिल भक्तों का कहना था कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती है, वह यहां से किसी भी सूरत में नहीं हटेंगे। हालांकि, प्रशासन ने मामले की गंभीरता को भांपते हुए ग्वालमैदान में भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया है।

उधर, धरने के चलते इसी रास्ते से गुजरने वाले आठवीं अलम के ताजियों का जुलूस भी अभी तक नहीं निकाला जा सका है। उधर, ग्वालमैदान में खड़ी विसर्जन यात्राओं के दौरान शाम अधिक हो जाने पर भक्तों ने वहीं पर मां दुर्गा की आरती भी की। वहीं पुलिस प्रशासन ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए लाखन तिराहे, मिठाई वाली गली, सब्जी मंडी रोड, चूड़ी वाली गली, चिरैयागंज, हरदेवगंज, मकरंदनगर चौराहा, राजश्री टाकीज के सामने सहित अन्य स्थानों पर प्रशासन ने भारी पुलिस फोर्स की तैनाती कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed