{"_id":"99c732132d90c5b2a5c305791a1ec20e","slug":"online-reporting-would-aasha-anm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन रिपोर्टिंग करेंगी आशा-एएनएम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन रिपोर्टिंग करेंगी आशा-एएनएम
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Wed, 06 Jan 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
सीएचसी में एसीएमओ ने बैठक लेते हुए आशा-बहुओं और
विज्ञापन
एएनएम को ऑनलाइन रिपोर्टिंग के निर्देश दिए। इस दौरान तीन-तीन आशाओं और
एएनएम को अच्छा काम करने पर पुरस्कृत किया गया।
एसीएमओ डॉ. कुलदीप यादव ने ऑनलाइन रिपोर्टिंग से संबंधित कई बिंदुओं पर जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने तीन एएनएम और तीन आशा बहुओं को आशा काम करने पर पांच-पांच सौ रुपये की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया। ज्ञात हो कि स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीण क्षेत्र में टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं और कुपोषित बच्चों आदि से संबंधित सभी जानकारियों को ऑनलाइन मुहैया कराने को आशाओं को मोबाइल और एएनएम को टैबलेट मुहैया कराए हैं।
आशाएं गांव का सर्वे कर घरों, बच्चों और गर्भवती महिलाओं के साथ टीकाकरण का पूरा रिकार्ड मोबाइल से एएनएम को मुहैया कराएंगी, वहीं एएनएम पूरे रिकार्ड को सीएचसी प्रभारी को टैबलेट के माध्यम से ऑनलाइन रिपोर्टिंग करेंगी। बैठक में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राहुल मिश्रा, शबाना आदि मौजूद थे।