फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Officers and employees should not go out of the district on Republic Day: DM

गणतंत्र दिवस पर जिले से बाहर न जाएं अधिकारी व कर्मचारी: डीएम

Tue, 16 Jan 2024 03:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 16 Jan 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
Officers and employees should not go out of the district on Republic Day: DM
कन्नौज। गणतंत्र दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों को सकुशल कराने के संबंध में कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में डीएम शुभ्रांत शुक्ल की अध्यक्षता में बैठक हुई। उन्होंने गणतंत्र दिवस तक अधिकारियों व कर्मचारियों को जिला से बाहर जाने पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस में झांकी, भारतीय संस्कृति पर आधारित नाटक, राष्ट्रप्रेम से संबंधित कवि सम्मेलन तथा जिला स्तर पर मैराथन दौड़ आदि कार्यक्रम किए जाए। सभी नगर निकाय और विकास खंडों में शहीद स्मारकों, महानुभावों की मूर्तियों की साफ-सफाई, रंग-रोगन आदि की व्यवस्था पूर्व में ही सुनिश्चित करा ली जाए।
विज्ञापन

कहा कि सफाई व्यवस्था आदि का कार्य अभियान चलाकर कराया जाए। जिस अधिकारी को जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह पूरी उत्साह के साथ निभाएं। किसी भी अधिकारी व कर्मचारी को मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं होगी। बैठक में एडीएम आशीष सिंह, प्रभारी सीडीओ नरेंद्र देव द्विवेदी, तिर्वा एसडीएम पवन कुमार वीणा, डिप्टी कलेक्टर रामनारायण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed