फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Occupation removed from primary school

प्राथमिक स्कूल से हटाया कब्जा

Wed, 17 May 2017 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Wed, 17 May 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
Occupation removed from primary school
खूंटा उखाड़ते संकुल प्रभारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विकास खंड तालग्राम के गदनापुर लोधी में प्राथमिक स्कूल से कब्जा मंगलवार को बीएसए ने हटवा दिया है। बीएसए ने ग्रामीणों को सरकारी भवनों पर कब्जा न करने की शपथ भी दिलाई। लापरवाही पर कार्रवाई के लिए संकुल प्रभारी के माध्यम से प्रधानाध्यापक को दोषी मानते हुए नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा है।

विज्ञापन


गदनापुर लोधी स्कूल पर दबंगों के कब्जे की शिकायत को अमर उजाला ने प्रमुखता से छापा था। सोमवार को खंड शिक्षा अधिकारी नीलम वर्मा ने कब्जेदारों को दो दिन का समय दिया था। उच्चाधिकारियों से लेकर शासन की सख्ती के चलते बीएसए अखंड प्रताप सिंह ने मंगलवार की शाम गांव पहुंचकर कब्जाधारकों को कार्रवाई न करने का आश्वासन देकर टीनशेड, नांदें, खूंटे, मशीन आदि सामान के अलावा घूरे के ढेरों को तत्काल ग्रामीणों के सहयोग से हटवा दिया है।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग की कार्रवाई के भय से ग्रामीणों ने सहयोग करते हुए स्कूल को साफ और स्वच्छ कर दिया है। बीएसए ने आश्वासन दिया है कि किसी पर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। इस दौरान बीएसए ने सभी ग्रामीणों को सरकारी स्कूलों व सरकारी भवनों पर कब्जा न करने की शपथ दिलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसए अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि स्कूल के प्रधानाध्यापक विनोद कुमार की लापरवाही सामने आ रही है। उन्होंने कभी भी ग्रामीणों से कब्जा न हटाने की बात कही है। उच्चाधिकारियों को भी ऐसे संगीन मामले से अवगत नहीं कराया है। अब प्रधानाध्यापक को दोषी मानते हुए संकुल प्रभारी सुदीप कनौजिया के माध्यम से नोटिस देकर तीन दिन के अंदर जवाब मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर निलंबन की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed