फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Observers came for election, mobile numbers released

Kannauj News: चुनाव के लिए आ गए प्रेक्षक, मोबाइल नंबर जारी

Sun, 07 May 2023 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sun, 07 May 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Observers came for election, mobile numbers released
कन्नौज। निकाय चुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से जिले में प्रेक्षक की तैनाती कर दी गई है। आवाास व शहरी नियोजन विभाग के विशेष सचिव सुनील सिंह को यहां का प्रेक्षक बनाकर भेजा गया है। वह शनिवार की देर शाम जिले में आ गए हैं। उन्होंने अपना मोबाइल नंबर भी जारी कर दिया है। जिले में आने के बाद प्रेक्षक सुनील सिंह ने यहां डीएम शुभ्रांत शुक्ला से कलक्ट्रेट में बैठक की। डीएम ने बताया कि प्रेक्षक का आगमन जनपद में हो गया है। वह चुनाव के दौरान निरीक्षण भवन में प्रवास करेंगे। प्रेक्षक से मोबाइल नंबर 8604943099 पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने जानकारी देते हुए यह भी बताया है कि पंचायत सामान्य निर्वाचन के संबंध में किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत के संबंध में कोई भी जनपद का नागरिक चुनाव प्रेक्षक से निरीक्षण भवन कन्नौज में उनसे मुलाकात कर अपनी शिकायत के संबंध में जानकारी दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed