फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Now studying on digital board in ITI

Kannauj News: आईटीआई में अब डिजिटल बोर्ड पर पढ़ाई

Thu, 14 Nov 2024 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
Now studying on digital board in ITI
तालग्राम। व्हाइट और ब्लैक बोर्ड की जगह राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी डिजिटल बोर्ड पर पढ़ाई करेंगे। आईटीआई में पंजीकृत 1755 विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा। तकनीकी को अच्छे से समझने में आसानी होगी। इसके लिए सभी राजकीय आईटीआई में डिजिटल बोर्ड उपलब्ध करा दिए गए हैं। आईटीआई संस्थानों में सभी ट्रेडों की सीटें पर प्रवेश हो चुके हैं।
विज्ञापन



युवाओं के कौशल को निखारने के लिए शासन तकनीकी शिक्षा पर विशेष जोर दे रहा है। इसके तहत ही आईटीआई में बिल्डर्स, फिटर, कंप्यूटर, मैकेनिकल, इलेक्ट्राॅनिक्स, फैशन डिजाइनिंग आदि तकनीकी ट्रेडों में पढ़ाई कराई जा रही है। साथ ही रोजगारपरक नए पाठ्यक्रम भी शुरू किए जा रहे हैं। अभी तक आईटीआई में व्हाइट और ब्लैक बोर्ड पर चॉक, डस्टर और मार्कर से पढ़ाई होती रही है। इसमें बदलाव करते हुए शासन ने सभी आईटीआई में डिजिटल बोर्ड उपलब्ध कराना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

आईटीआई नोडल प्रधानाचार्य दीपक यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि स्मार्ट क्लास रूम के साथ डिजिटल बोर्ड में पढ़ाई विद्यार्थियों के लिए खास रहेगी। इस बोर्ड पर प्रोग्रामिंग को विद्यार्थी आसानी से समझ सकेंगे। किसी स्ट्रक्चर को थ्री डी रूप में भी दिखाया जा सकेगा। आईटीआई कन्नौज बेहरिन में पांच, छिबरामऊ तालग्राम में पांच, तिर्वा जनखत में तीन डिजिटल बोर्ड की पहली खेप उपलब्ध करा दी गई है। अब पढ़ाई इसके माध्यम से कराई जाएगी। डिजिटल बोर्ड से बच्चों को सीखने-समझने में काफी आसानी होगी। बच्चों ने प्रवेश में भी रुचि दिखाई है। संस्थानों के सभी ट्रेडों की सीटें भी फुल हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




आईटीआई संस्थानों में पंजीकृत विद्यार्थी

नोडल लिपिक सुभाषचंद्र व छिबरामऊ तालग्राम प्रवेश प्रभारी अनुदेशक वरुण सिंह ने बताया कि कन्नौज बेहरिन में 552, छिबरामऊ तालग्राम में 439, तिर्वा जनखत 392, तालग्राम में संचालित सौरिख की आईटीआई 372 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। प्रधानाचार्य संजीव कुमार पाल का कहना है कि संस्थान में डिजिटल बोर्ड से पढ़ाई शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed