{"_id":"6c825fdf5113f432cef457ec899e6005","slug":"now-forlen-highway-lenth-increase-at-bela-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बेला तक हाइवे होगा फोरलेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बेला तक हाइवे होगा फोरलेन
अमर उजाला कन्नाैैज
Updated Wed, 25 Mar 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहिया चौराहा कन्नौज से औरैया तक जाने वाले हाइवे को चौड़ा करके फोरलेन में तब्दील करने का दायरा बढ़ा दिया गया है। अब बेला कसबे तक इसे फोरलेन किया जाएगा। मुख्यमंत्री के फरमान के बाद आननफानन में जिला प्रशासन कागजी तैयारियों को पूरा करने के लिए सक्रिय हो गया है।
एडीएम रमेश चंद्र यादव ने बताया कि मौजूदा समय में कन्नौज से तिर्वा तक 15 किमी हिस्से की सड़क को फोरलेन बनाया जा रहा है। क्षेत्रीय जनता की मांग पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने तिर्वा से बेला तक करीब 16 किमी हिस्से को चौड़ीकरण में और शामिल करने का निर्णय लिया है। ताकि कन्नौज संसदीय क्षेत्र की लोकसभा विधूना व औरैया जिले से आने-जाने वाले लोगों का भी सफर सुहाना हो सके।
लोकनिर्माण विभाग निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता अंबिका सिंह को निर्देश दिए गए हैं कि वे फटाफट स्टीमेट पूर्ण कराएं। खुद बेला तक स्थलीय निरीक्षण करके स्टीमेट बनाने में तेजी लाने को कहा गया है। उमर्दा नहर पर प्रस्तावित पुल को भी फोरलेन सड़क के अनुसार चौड़ा बनाने के लिए सेतु निगम को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी की मानें तो सड़क चौड़ीकरण के दायरे में आने वाले हरे पेड़ों व बिजली के पोलों की गिनती भी शुरु कर दी गई है। वहीं पर्यावरण मंत्रालय से हरे पेड़ कटवाने के लिए अनुमति मांगने के लिए जरूरी औपचारिकताएं भी की जाने लगी हैं। वित्तीय वर्ष 2015-16 में त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत फोरलेन कार्य को मंजूरी देकर बजट आवंटन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।