{"_id":"6956c3a23eb8a4075b07b552","slug":"now-children-with-breathing-problems-will-not-have-to-run-to-kanpur-kannauj-news-c-214-1-knj1005-142542-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: अब सांस लेने में दिक्कत वाले मासूमों को नहीं लगानी पड़ेगी कानपुर की दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: अब सांस लेने में दिक्कत वाले मासूमों को नहीं लगानी पड़ेगी कानपुर की दौड़
विज्ञापन
फोटो :03: जिला अस्पताल के पीकू वार्ड के इसी कक्ष में होगी टेली मेडिसिन की सुविधा। संवाद
कन्नौज। सब कुछ ठीक-ठाक रहा और समय से संसाधन उपलब्ध हो गए तो नए साल में जन्म के बाद सांस लेने में दिक्कत वाले मासूमों को बेहतर इलाज के लिए कानपुर की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। मासूमों काे कानपुर मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ टेली मेडिसिन के माध्यम से परामर्श देंगे जिससे उनका इलाज हो सकेगा और परिजन को कानपुर नहीं जाना पड़ेगा।
जन्म के बाद कई मासूमों को सांस लेने में दिक्कत होती है। उन्हें जिला अस्पताल के महिला विंग के एसएनसीयू (सिक न्यू बॉर्न केयर यूनिट) में भर्ती किया जाता है। हालत में सुधार न होने पर मासूमों को कानपुर रेफर कर दिया जाता है। कई बार मासूम बेहतर इलाज न मिलने के कारण रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं।
अब सांस लेने में दिक्कत होने पर मासूमों को रेफर नहीं किया जाएगा। इसके लिए अस्पताल में बने पीकू वार्ड में टेली मेडिसिन के लिए कक्ष तैयार किया जाएगा जहां पर इससे संबंधित उपकरण लगाए जाएंगे। कानपुर के मेडिकल कॉलेज के पीडियाट्रिक विभाग के विशेषज्ञ मासूमों को होने वाली दिक्कत के बारे में जानकारी देकर डॉक्टर को परामर्श देंगे। इसी के अनुसार डॉक्टर मासूमों का इलाज करेंगे।
विज्ञापन
जल्द लगेंगे उपकरण, मासूमों को मिलेगा बेहतर इलाज
पीकू वार्ड के कक्ष में टेली मेडिसिन से संबंधित उपकरण लगाए जाएंगे। कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि रंजीत कुमार ने कक्ष का निरीक्षण किया है। जहां उपकरण लगने के बाद सांस लेने में दिक्कत होने पर मासूमों को कानपुर मेडिकल कॉलेज के पीडियाट्रिक विभाग के विशेषज्ञ परामर्श देंगे। -डॉ. शक्ति बसु, सीएमएस