फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Noose made for hanging in front of DM office

डीएम दफ्तर के सामने फांसी के लिए बनाया फंदा

Wed, 11 Aug 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Noose made for hanging in front of DM office
डीएम दफ्तर के सामने पेड़ पर फांसी के लिए लटके रस्से के पास खड़ा युवक। पूछताछ करती पुलिस व एलआईयू। ? - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। कलक्ट्रेट परिसर में बुधवार को जिलाधिकारी दफ्तर के सामने बरगद के पेड़ पर तिर्वा तहसील के युवक ने फांसी लगाने की कोशिश की। युवक ने पेड़ पर चढ़कर रस्से का फंदा बना लिया। समय रहते पीआरडी जवानों ने देख लिया। इसके बाद पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। युवक ने पंचायत सचिव पर जानबूझकर गलत रिपोर्ट लगाने और इसकी वजह से प्रधानमंत्री योजना के तहत आवास न मिलने का आरोप लगाया। बाद में पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

शिवम कुमार तिर्वा तहसील के इंदरगढ़ इलाके में डबाह गांव का निवासी है। उसने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में पंचायत सचिव ने उसका नाम पात्र सूची से हटाकर अपात्र में डाल दिया। शिकायत पर एडीओ पंचायत ने दोबारा जांच की। एडीओ की जांच में पात्र पाया गया। पंचायत सचिव ने दोबारा कच्चे की जगह पक्का मकान दिखाकर रिपोर्ट लगा दी। इससे फिर अपात्र बना दिया गया। शिवम ने बताया कि कच्चा मकान जर्जर अवस्था में है। कई बार ब्लाक और अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी न्याय नहीं मिला तो डीएम दफ्तर के सामने फांसी लगा लेने का मन बनाकर आ गया। सूचना पर पहुंचे अतिरिक्त मजिस्ट्रेट हरीराम ने युवक को जांच कराने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

प्रभारी डीएम गजेंद्र कुमार ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा जांच में युवक पात्र मिलता है तो योजना का लाभ दिया जाएगा। दोषी पर कार्रवाई होगी। फिलहाल डीएम दफ्तर के सामने फांसी लगाने की कोशिश करने के आरोप में शिवम पर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की है। कोतवाल विकास राय ने बताया कि मामला आत्महत्या की कोशिश का है। इससे कार्रवाई कर युवक को जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed