{"_id":"618bcab1425dd8cb77764af22c4030a7","slug":"nephew-was-the-murderer-of-aunt-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भतीजे ने ही की थी चाची की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भतीजे ने ही की थी चाची की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज
Updated Sat, 12 Sep 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौरिख थाना क्षेत्र के नादेमऊ कसबे में दो दिन पहले महिला की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। अवैध संबंधों को लेकर उसकी हत्या सगे भतीजे ने चाकुओं से गोदकर की थी। पुलिस ने घटना का खुलासा करके हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं हत्या की साजिश रचने वाली महिला फरार है। एसपी ने पुलिस टीम को दो हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
एसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि 10 सितंबर की दोपहर नादेमऊ निवासी नाजिमा पत्नी मुन्ने खां की हत्या कर दी गई थी। मामले में मृतका के पति ने सगी बहन खहरुन निशा का हाथ होने की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना का खुलासा करने के लिए एसओजी प्रभारी दिनेश यादव, सर्विलांस टीम प्रभारी तारिक खां व थानाध्यक्ष सौरिख रजनेश कुमार चौहान को लगाया था।
एसपी ने बताया कि मृतका नाजिमा के अवैध संबंध अपने सगे भतीजे सद्दाम पुत्र अलमशेर के साथ हो गए थे। उधर रिश्ते में बुआ लगने वाली खहरुन निशा से भी सद्दाम के अवैध संबंध हो गए। इसकी जानकारी होने पर खहरुन निशा उसका विरोध करने लगी। उसने संपत्ति का लालच देकर सद्दाम को अपने पक्ष में किया और नाजिमा की हत्या का साजिश रची।
विज्ञापन
सद्दाम ने पुलिस को बताया कि खहरुन निशा के कहने पर 10 सितंबर को चाची के घर बिजली ठीक करने के लिए प्लास लेने के बहाने गया। चाची को घर में अकेला पाकर उसने चाकू से प्रहार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। एसपी ने बताया कि सद्दाम से जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त छुरा बरामद कर लिया गया है।