फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Nephew looted with uncle after being released from jail

जेल से छूटने के बाद भतीजे ने चाचा के साथ की लूटपाट

Thu, 06 Feb 2020 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Nephew looted with uncle after being released from jail
पुलिस की गिरफ्त में बदमाश अनुज कुशवाहा और सुजीत। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। भट्ठा मालिक की बाइक चुराने के बाद बदमाश चाचा और भतीजे ने सराफा व्यापारी का आभूषणों से भरा झोला चुराया था। जेल से निकलने के बाद भतीजे ने चाचा के साथ मिलकर गिरोह बनाया था। इसके बाद क्षेत्र में कई वारदातों को अंजाम दिया था। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद दोनों बदमाशों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार रात सर्विलांस टीम प्रभारी शैलेंद्र कुमार, स्वाट टीम प्रभारी राकेश कुमार सिंह और तिर्वा कोतवाली प्रभारी टीपी वर्मा ने एक्सप्रेसवे के पास घेराबंदी की। तभी एक खोखे के पास खड़े अनुज कुशवाहा पुत्र बीनू अपने चाचा सुजीत कुशवाहा पुत्र मूलचंद्र निवासी भगवानपुर मकरंदनगर पुलिस टीमों को देखकर भागने लगे। इस बीच दोनों को पुलिस ने खदेड़ लिया। तभी अनुज ने फायर कर दिया। किसी तरह पुलिस टीमों ने दोनों को दबोच लिया। इनके पास से तीन किलो चांदी, दो हजार रुपये, चोरी की गई अपाचे बाइक और एक तमंचा पांच कारतूस बरामद हुए। बुधवार को खुलासा करते हुए अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि 25 जनवरी को दोनों बदमाशों ने जसपुरापुर सरैया में दुकान बंद करते समय सराफा व्यापारी जितेंद्र कुमार का आभूषणों से भरा झोला चोरी कर लिया। इससे पहले हम्मालीपुरा निवासी ईंट भट्ठा कारोबारी सबकतुल्ला के घर से नीली अपाचे बाइक चोरी कर ली थी।
विज्ञापन

आठ दिसंबर को सरोज मिश्रा से आरोपियों ने लूटपाट के बाद सराफा व्यापारी से लेकर कई लोगों से चोरी और लूट की थी। बदमाश अनुज कुशवाहा पर चोरी और लूटपाट के 12 मामले दर्ज हैं। चाचा सुजीत कुशवाहा पर पांच मामले दर्ज हैं। करीब तीन माह पहले अनुज जेल से छूटकर आया था। इसके बाद परिवार के चाचा सुजीत व अन्य लोगों के साथ चोरी और लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने लगा था। बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली टीमों को 20 हजार का नगद पुरस्कार देकर एसपी ने सम्मानित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमीर बनने की चाहत में बाइक मैकेनिक अनुज बना अपराधी
पुलिस की गिरफ्त में आया अनुज कुशवाहा बाइक मैकेनिक है। तीन साल पहले वह शहर के एक बाइक शोरूम में नौकरी करता था। अमीर बनने के लालच में वह बाइकों के लॉक तोड़ कर चोरी कर लेता था। इसके बाद बाइकों के स्पेयर पार्ट निकाल कर दुकानों में बेच देता था। सर्विलांस टीम प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि बाइकों की चोरी करने के साथ वह बड़ी वारदातों को अंजाम देने लगा। उसे पुलिस कई बार जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed