फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Neknampur XI won the VMAL Cricket Tournament Trophy

Kannauj News: वीएमएएल क्रिकेट टूर्नामेंट ट्रॉफी नेकनामपुर एकादश ने जीती

Sat, 14 Jun 2025 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Neknampur XI won the VMAL Cricket Tournament Trophy
लग्राम। गदनापुर लोधी में चल रहे वीरांगना महारानी अवंतीबाई नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब नेकनामपुर एकादश ने जीत लिया है। शुक्रवार की देर रात खेले गए फाइनल मुकाबले में गदनापुर एकादश को 47 रन से हराया। अच्छी बल्लेबाजी और गेंदबाजी की बदौलत शिवम को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला। गदनापुर एकादश के कप्तान शिवम ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नेकनामपुर एकादश ने निर्धारित 12 ओवरों में 140 रन बनाए। इसमें पंचम ने 31, शीबू ने 37, कप्तान शिवम ने 19, प्रांशू ने 12 रन बनाए। गदनापुर के कप्तान शिवम ने तीन, आकाश, अनुज, ऋषभ ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी गदनापुर एकादश आवश्यक ओवरों में आठ विकेट पर 93 रन ही बना सकी। इसमें बलराम ने 25, अनुज और पुष्पेंद्र ने 12-12 रन बनाए। आकाश छह रन बनाकर आउट हुए। शिवम और पंचम ने दो- दो विकेट लिए। साहिल ने एक विकेट लिया। नेकनामपुर के कप्तान शिवम को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ने दिया। आयोजक कमेटी अध्यक्ष हरनाथ सिंह राजपूत ने विजेता, उपविजेता टीमों को ट्रॉफी मेडल देकर सम्मानित किया। अंपायरिंग अर्पित शर्मा, मिट्ठू लाल, स्कोरिंग योगेंद्र और कमेंट्री सत्यम, सोनू ने की। इस दौरान भाजपा उपाध्यक्ष जीतू तिवारी, ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि राजीव सिंह उर्फ पुच्ची ठाकुर, प्रधान संगीता देवी, चंदन, अजीत कुमार, शिवम, दिव्यांशु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed