फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   national bird peacock died due to vehicle collision

Kannauj News: वाहन की टक्कर से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत

Wed, 16 Aug 2023 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Wed, 16 Aug 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
national bird peacock died due to vehicle collision
छिबरामऊ। सौरिख रोड पर ककरारी तालाब के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। जिसके बाद वन विभाग के कर्मचारियों ने पोस्टमार्टम के बाद मोर का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

सौरिख रोड पर ककरारी तालाब के पास राष्ट्रीय पक्षी मोर मृत हालत में पड़ा देखा गया तो इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी पाकर बहबलपुर चौकी इंचार्ज विनोद कश्यप व एसआई अंकिता तिवारी मौके पर पहुंच गए। पूछताछ में आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि अज्ञात वाहन ने मोर को टक्कर मारी है, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मृत मोर का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed