{"_id":"616092778ebc3e05cf55c63f","slug":"naee-kampanee-jvaining-ke-naam-par-maang-rahee-rupaye-kannauj-news-knp6571545135","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई कंपनी ज्वाइनिंग के नाम पर मांग रही रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई कंपनी ज्वाइनिंग के नाम पर मांग रही रुपये
विज्ञापन
डीएम से शिकायत करने आए सौ शय्या अस्पताल छिबरामऊ के आउटसोर्सिंग कर्मचारी।
- फोटो : KANNAUJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। अवनी परिधि कंपनी के सौ शय्या अस्पताल कर्मी शुक्रवार को जिलाधिकारी से मिले। इन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें पुरानी कंपनी का ठेका खत्म होने के बारे में बताया गया। कहा गया कि वह लोग नई कंपनी में ज्वाइन करें। नई कंपनी ज्वाइनिंग के नाम पर पैसे मांग रही है।
स्टाफ नर्स गुड़िया, अंशू, मोनिका, राहुल दीक्षित, अर्चना कटियार, आरती सैनी, राहुल शाक्य, अगम मिश्रा, नीतू वर्मा, पूनम कुमारी, संगीता, विवेक कुमार, शालू वर्मा ने यह शिकायत डीएम से की है। इन्होंने बताया कि वह कई साल से सौ शय्या अस्पताल छिबरामऊ में आउटसोर्सिंग के तहत अवनि परिधि संस्था के तहत कार्य कर रहे हैं। अस्पताल के सीएमएस ने कहा है कि पुरानी कंपनी का ठेका समाप्त हो गया है। आगे काम करने के लिए नई कंपनी में रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इस संबंध में पुरानी कंपनी के अधिकारियों से बात की गई। इन्होंने बताया कि ठेका समाप्त नहीं हुआ है।
सीएमएस ने इस बाबत किसी तरह का पत्र भी नहीं दिया है। इस दशा में वह लोग परेशान हैं। नई कंपनी में ज्वाइनिंग करने के नाम पर पैसे की मांग की जा रही है। वह लोग कोरोना से संक्रमित होने के बाद भी मेहनत करते रहे। अब वह किस कंपनी के तहत कार्य करेंगे ,इसकी जानकारी दी जाए। वहीं डीएम राकेेश कुमार मिश्र ने सीएमओ से बात करने केे लिए कहा है।