फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   NA

Kannauj News: गैरहाजिर 19 शिक्षकों व दो शिक्षामित्रों पर कार्रवाई

Tue, 07 Feb 2023 01:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Feb 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
NA
कन्नौज। परिषदीय स्कूलों में गैरहाजिर मिले 19 शिक्षकों व दो शिक्षामित्रों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। वेतन और मानदेय काटने के साथ नोटिस जारी किया गया है। बीएसए कौस्तुभ सिंह ने बताया कि जिन शिक्षकों पर कार्रवाई हुई है, उसमें 16 सहायक अध्यापक, दो प्रभारी प्रधानाध्यापक, एक प्रधानाध्यापक और दो शिक्षामित्र हैं।
विज्ञापन

बताया कि प्राथमिक स्कूल मनिकापुर की सहायक अध्यापक स्वाती, सहायक अध्यापक अनुज कुमार, प्राथमिक स्कूल बरेठी के प्रभारी प्रधानाध्यापक कृष्णकांत, प्राथमिक स्कूल सदरपुर द्वारिकापुर की सहायक अध्यापक अर्चना, प्राथमिक स्कूल करनौली की सहायक अध्यापक रीना यादव, सहायक अध्यापक अभिषेक प्रताप अनुपस्थित रहे। इसके साथ ही प्राथमिक स्कूल राजपुर करना के सहायक अध्यापक धर्मेंद्र शर्मा, प्राथमिक स्कूल तारमऊ गढ़ी की सहायक अध्यापक ज्योति देवी, प्राथमिक स्कूल रामनगर डेरा बंजारा की सहायक अध्यापक बरखा विमल, प्राथमिक स्कूल वैसापुर पट्टी की सहायक अध्यापक साधना कटियार गैर हारिज रहे।
विज्ञापन

शिक्षामित्र पूनम देवी, प्रभारी प्रधानाध्यापक रश्मि यादव, प्राथमिक स्कूल बरेठी के प्रभारी प्रधानाध्यापक कृष्णकांत, प्राथमिक स्कूल सहियापुर के सहायक अध्यापक संजय राज शर्मा, प्राथमिक स्कूल बंधानगरिया के सहायक अध्यापक उदयपाल सिंह, प्राथमिक स्कूल खल्ला रूप मंगदपुर के सहायक अध्यापक कमलेश कुमार व शिक्षामित्र जितेंद्र कुमार भी नहीं मिले। प्राथमिक सकूल नगला दनुआ के सहायक अध्यापक रिशु कुमार, प्राथमिक सकूल मिरुअन मड़हा के प्रधानाध्यापक जितेंद्र सिंह, सहायक अध्यापक मुक्ता सिंह, सहायक अध्यापक प्रफुल्ल मिश्र व सहायक अध्यापक आशुतोष सिंह समेत सभी का एक दिन का वेतन काटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed