फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Mother-daughter dies due to fire in gas cylinder

गैस सिलेंडर में लगी आग से मां-बेटी की मौत

Tue, 14 Mar 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Tue, 14 Mar 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
Mother-daughter dies due to fire in gas cylinder
गैस - फोटो : demo pic

क्षेत्र के ग्राम डेरा बंजारन में गैस सिलेंडर से आग लगने से मां-बेटी की मौत हो गई, जबकि बुझाने के चक्कर में एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। उसे  मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


 ग्राम पंचायत दीपकपुर के मजरा डेरा बंजारन निवासी फतेह सिंह के मकान में सोमवार की रात करीब साढ़े नौ बजे खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लग गई। इस दौरान किचन में मौजूद उनकी बेटी प्रियंका (15) की चीख सुन उनकी पत्नी रामकली (60) व बेटा महाराज दौड़ पड़ा। झुलसने से प्रियंका की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एंबुलेंस से रामकली व महाराज को सौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


हालत गंभीर देख दोनों को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। जहां रामकली की मौत हो गई, जबकि महाराज (20) की हालत गंभीर बनी हुई है। इस दौरान घर में रखा सारा सामान भी जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामाभर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने पुलिस व प्रशासन को घटना की जानकारी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed