फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Mother accused of murdering disabled son with her lover

Kannauj News: मां पर प्रेमी संग मिल दिव्यांग बेटे की हत्या का आरोप

Wed, 31 Jul 2024 02:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
Mother accused of murdering disabled son with her lover
सौरिख। इलाके के एक गांव में मां पर प्रेमी के साथ मिलकर दिव्यांग बेटे की हत्या करने का आरोप लगा है। सूचना पर मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। प्रेमिका के पूर्व पति ने बेटे की हत्या की तहरीर दी है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन

सौरिख थाना क्षेत्र के सौरिख देहात के मजरे नगला जमाली निवासी शिवशंकर उर्फ गुड्डू (40) मजदूरी करता है। शराब पीने का आदी होने के कारण वह अक्सर सकरावा रोड गिहार बस्ती में जाता है। यहां उसकी मुलाकात शिवराजपुर निवासी सोनी से हो गई। सोनी अपने पति व बच्चों के साथ कस्बे की गिहार कॉलोनी में रह रही है। उसके एक बेटी जानवी (10) व दिव्यांग बेटा जतिन (12) था।
विज्ञापन

तीन महीने पहले सोनी ने अपने पति को छोड़कर शिवशंकर से शादी कर ली और दिव्यांग बेटे जतिन के साथ उसके साथ गांव जमाली नगला में ही आकर रहने लगी। आरोप है कि सोमवार की रात सोनी और शिवशंकर ने जतिन की हत्या कर दी। जानकारी होने पर सोनी का पूर्व पति उसके मायके वालों के साथ जमाली नगला पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। घर के बाहर उपद्रव शुरू होते ही शिवशंकर मौके से फरार हो गया। सोनी ने बताया कि जतिन बीमार रहता था, उसकी स्वाभाविक मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कानपुर नगर अंतर्गत शिवराजपुर निवासी पूर्व पति धर्मेंद्र ने सोनी व शिवशंकर पर बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी दिग्विजय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



इनसेट...

परिजन बोले: जतिन के सिर, हाथ पैरों में चोटों के निशान

जतिन के ननिहाल पक्ष से लोगों का कहना है कि मंगलवार को सुबह वह लोग घर पहुंचे तो शिवशंकर उर्फ गुड्डू के घर में जतिन मृत अवस्था में पड़ा था। घर में जतिन की मां सोनी के अलावा सभी लोग भाग गए थे। जतिन के सिर, हाथ पैर व गुप्तांगों में चोट के निशान थे। ननिहाल पक्ष के लोगों ने बेरहमी से मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं जतिन की मां का कहना है, बीती रात जतिन तख्त पर लेटा था और अचानक दौरा पड़ने से मैं पानी लेने के लिए अंदर गई थी। इतनी देर में वह तख्त से नीचे गिर गया जिससे उसके सर व हाथ पैर में चोटे लग गई। हालत बिगड़ने पर आनन फानन में सीएचसी ले गए, यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं चिकित्सकों का कहना है कि यहां ऐसा कोई मरीज नहीं लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed