फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   MLC candidate sought support

एमएलसी प्रत्याशी ने मांगा समर्थन

Sat, 13 Feb 2016 12:03 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sat, 13 Feb 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
MLC candidate sought support

विधान परिषद के चुनाव में फर्रुखाबाद-इटावा सीट के

विज्ञापन
लिए नामांकन प्रक्रिया चल रही है। हालांकि, अभी तक कांग्रेस, भाजपा, बसपा ने अपने प्रत्याशियों को चुनावी समर में नहीं उतारा है। सपा से पुष्पराज जैन पंपी ने सबसे पहले नामांकन करके क्षेत्रों में वोटरों से समर्थन भी जुटाना शुरू कर दिया है।

शुक्रवार को सौरिख, तालग्राम, सकरावा सहित कई क्षेत्रों में भ्रमण करके पूर्व ब्लाक प्रमुख, बीडीसी एवं जिला पंचायत सदस्यों और सभासदों से समर्थन जुटाया। ज्ञात हो कि विधान परिषद का चुनाव अपने चरम पर पहुंच रहा है, पर विपक्षी पार्टियों ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं।

सपा प्रत्याशी पुष्पराज जैन पंपी ने कई क्षेत्रों का भ्रमण कर चुनाव के लिए माहौल बनाया। इस दौरान उन्होंने कई वादे भी किए। चुनाव जीतने के बाद उन वादों को पूरा करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर चेयरमैन दिनेश यादव, जिला पंचायत सदस्य रजनीकांत यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनीष यादव, सोनू यादव, कोषाध्यक्ष कैश खां, गुड्डू सक्सेना, पूर्व चेयरमैन सुनील गुप्त, अंशुल गुप्ता, सुरजीत यादव, जिला पंचायत सदस्य अन्नू कपूर समेत कई मौजूद थे।

उधर, एमएलसी प्रत्याशी ने शुक्रवार को सपा नेताओं के काफिले के साथ उमर्दा ब्लाक, नगर पंचायत तिर्वा, हसेरन विकास खंड के क्षेत्रों का भ्रमण कर बीडीसी सदस्यों एवं सभासदों से संपर्क साधकर वोट देने की अपील की।

इस दौरान हसेरन ब्लाक प्रमुख उमाशंकर बेरिया, निवर्तमान ब्लाक प्रमुख दिगंबर सिंह यादव, इंजीनियर अनिल पाल, उमर्दा ब्लाक प्रमुख इंद्रेश यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय वर्मा, विधानसभा अध्यक्ष राकेश यादव और रेहान वारिसी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed