फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Missing student found in train

ट्रेन में मिला लापता छात्र

Sun, 20 Dec 2020 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Missing student found in train
कन्नौज। दो दिन पहले कोचिंग से लौटते समय लापता युवक उत्तराखड़ के रुड़की रेलवे स्टेशन पर मिल गया। पिता की डांट से नाराज होकर वह घर से चला गया था। रेलवे अधिकारियों से मिली सूचना के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। परिजन पुत्र को लेने के लिए उत्तराखंड रवाना हो गए।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र की कुसुमखोर चौकी के गांव पीरनपुरवा निवासी बादाम का 14 वर्षीय पुत्र अनुराग शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे गोसाईदासपुर से हाईस्कूल की कोचिंग पढ़कर घर लौट रहा था। रास्ते से वह लापता हो गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की थी। रविवार सुबह करीब आठ बजे उत्तराखंड राज्य के रुड़की रेलवे स्टेशन से एक टीईटी ने बादाम सिंह को फोन कर बताया कि उनका बेटा बगैर टिकट यात्रा कर रहा है।
विज्ञापन

इस पर परिजनों ने पूरी बात बताई। इसके बाद टीईटी ने रेलवे पुलिस को अनुराग सौंप दिया। परिजन उसे लेने उत्तराखंड के लिए लिए रवाना हुए हैं। सदर कोतवाल विकास राय ने बताया कि अनुराग पिता का डॉट से नाराज होकर शुक्रवार शाम कालिंद्री एक्सप्रेस-वे से दिल्ली पहुंचा था। यहां से वह उत्तराखड़ के लिए जा रहे ट्रेन पर बैठ गया था। टिकट न मिलने पर टीईटी ने परिजनों को मोबाइल पर अनुराग के मिलने की जानकारी दी। अपहरण और फिरौती बात की झूठी निकली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed