{"_id":"579a527d4f1c1b365a21ed85","slug":"missing-child-found-in-goa-from-kannauj","type":"story","status":"publish","title_hn":" कन्नौज से गायब बच्चा गोवा में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज से गायब बच्चा गोवा में मिला
Updated Fri, 29 Jul 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
केयर टेकर के साथ गायब बच्चा व बाल संरक्षण अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवा में श्रम विभाग व आपरेशन मुस्कान के संयुक्त अभियान में समुद्र किनारे स्थित बागा ब्रिज पर चलाए गए अभियान में कन्नौज के ग्यारह वर्षीय बच्चे को पापड़ी बिक्री करते हुए पकड़ा गया। जांच-पड़ताल के बाद गुरुवार को गोवा से दो सदस्सीय टीम बच्चे के साथ कन्नौज पहुंची और बाल कल्याण समिति को सुपर्द किया। समिति ने परिजनों को बच्चा सौंप दिया है। सुल्तान आलम नगर मझपुर्वा गुरसहायगंज निवासी वाहिद पिछले पांच महीने से गायब था।
परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला। बाल संरक्षण अधिकारी विजय राठौर ने बताया कि किशोर को उसका दोस्त शादाब बहला-फुसलाकर अपने साथ गोवा ले गया था। वहां ब्रिज के किनारे खानपान की बिक्री करने के संपर्क में आ गया और उसकी बिक्री शुरू कर दी। कुछ ही दिनों पहले श्रम विभाग व आपरेशन मुस्कान की टीम के छापेमारी में वाहिद को पकड़कर (बाल सुधार गृह) को सौंप दिया था।
इसके बाद बाल कल्याण समिति गोवा ने कन्नौज की बाल कल्याण समिति से बालक की जानकारी मांगी। गुरसहायगंज पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की गई। जांच से संतुष्ट होने के बाद गोवा से केयर टेकर संतोष व इंद्रराज देशाई बच्चे को लेकर बाल कल्याण समिति के कार्यालय पहुंचे। जहां पर परिजनों को बुलाकर बच्चे को सौंप दिया गया।