{"_id":"5e3711c28ebc3e7d63322dfc","slug":"miscreants-looted-brother-and-sister-injured-during-chase-kannauj-news-knp5421141101","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने भाई-बहन को लूटा, पीछा करते समय घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने भाई-बहन को लूटा, पीछा करते समय घायल
विज्ञापन
कन्नौज। बहन को ससुराल से लाते समय बाइक सवार बदमाशों ने पीछा कर ज्वैलरी से भरा पर्स लूट लिया। वारदात के बाद बदमाशों का पीछा करते समय बोलेरो से पीड़ित की बाइक टकरा गई। इससे हादसे में युवक और उसकी बहन घायल हो गई। बोलेरो चालक ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव देवधरापुर निवासी रितिक अवस्थी की बहन रानू की उमर्दा कस्बा में ससुराल है। रविवार को रितिक अपनी बहन रानू को ससुराल से विदा कराकर बाइक से लौट रहा था। तभी रात करीब आठ बजे तिर्वा कोतवाली के भुगैतापुर गांव के सामने तिर्वा-कन्नौज मार्ग पर पीछे से आ रहे दो बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। मारपीट कर रानू का पर्स छीन लिया। जिसमें डेढ़ लाख की कीमत की नौ अंगूठी और ढाई हजार रूपये थे। वारदात को अंजाम देकर बदमाश कन्नौज की ओर भाग निकले। तभी रितिक ने बहन को बाइक पर बैठा कर बदमाशों का पीछा करना शुरू कर दिया। इस दौरान सदर कोतवाली के शरीफापुर गांव के पास तेज रफ्तार के चलते रितिक से बाइक अनियंत्रित हो गई और बोलेरो से टकरा गई। हादसे में दोनों भाई-बहन घायल हो गए। वहीं बोलेरो चालक ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पाल चौराहा चौकी प्रभारी राम मनोज ने बताया कि उन्हें हादसे की जानकारी मिली है। लूट के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। हादसे के दौरान रितिक हेलमेट नहीं लगाए थे। तिर्वा सीओ सुबोध कुमार जायसवाल ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।