{"_id":"d077fe6df274413aaaadf63910827096","slug":"millions-of-bullion-shop-theft-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्राफा की दुकान में लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्राफा की दुकान में लाखों की चोरी
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Tue, 10 Nov 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खैरनगर रोड पर स्थित एक सर्राफा व्यवसायी की दुकान के
विज्ञापन
शटर का ताला तोड़कर मध्य रात्रि को चोर दुकान में रखी तिजोरी वाहन की मदद
से चुराकर ले गए। तिजोरी में करीब सात लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात
एवं 10 हजार रुपये की नगदी मौजूद थी। मामले की तहरीर कोतवाली में सर्राफा
व्यवसायी की ओर से दी गई है।
घटना स्थल पर पहुंचकर कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कालिका नगर मोहल्ला निवासी सिपाही लाल यादव की खैरनगर रोड पर स्थित यादव मार्केट में सर्राफा की दुकान है। पास में ही उनका आवास भी है। सोमवार की रात्रि उन्होंने अपनी दुकान में ताला लगाकर आवास पर चले गए।
मध्य रात्रि एक बजे के करीब चोरों ने उनकी दुकान में लगे शटर का ताला तोड़ दिया। बाद में दुकान में रखी तिजोरी एक वाहन में लाद फरार हो गए। दुकान के सामने ही स्थित डाक्टर विमल कुमार की क्लीनिक में भी चोरों ने शटर काटकर चोरी करने का प्रयास किया, पर परिवार के लोगों के जाग जाने से चोर भाग निकले।
सर्राफा व्यवसायी सिपाही लाल यादव के मुताबिक, सेफ में छह किलो चांदी के आभूषण व 150 ग्राम सोने के आभूषण व 10 हजार रुपये की नगदी रखी हुई थी। इस बाबत कोतवाल श्यामवीर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही रात्रि दो बजे के करीब कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। उस दौरान चोर भाग निकले थे।
सुक्खापुर्वा गांव तक चोरों का पीछा भी किया गया। कोतवाल के मुताबिक, डाक्टर विमल कुमार की दुकान के सामने सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। उसकी फुटेज चेक की गई हैं। फुटेज में यह स्पष्ट हो रहा कि तिजोरी को एक वाहन से लादा गया है। वाहन के नंबर भी पुलिस को पता चल गया है। जल्द ही चोरी की घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।