फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Members angry in District Panchayat meeting

Kannauj News: जिला पंचायत की बैठक में भड़के सदस्य

Thu, 29 Feb 2024 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Thu, 29 Feb 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Members angry in District Panchayat meeting
कन्नौज। विकास भवन सभागार में बुधवार को हुई जिला पंचायत की बोर्ड बैठक हुई। इस बार सियासी नोकझोंक के बजाए अधिकारियों पर नाराजगी जताई गई। सदस्यों में इस बात को लेकर गुस्सा था कि जब अधिकारी ही नहीं हैं तो उनकी बात कौन सुनेगा। इस पर सभी ने बैठक में न आने वाले अफसरों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित करने पर सहमति जताई।
विज्ञापन

जिला पंचायत की बोर्ड बैठक दोपहर तीन बजे से प्रस्तावित थी। विकास भवन में होने वाली बैठक की जानकारी समय रहते सभी अधिकारियों को भी दी गई थी। बुधवार को तीन बजे से पहले सदस्य पहुंच भी गए। सवा घंटे की देरी से 04:15 बजे शुरू हुई बैठक में ठीक चार मिनट पहले जिला पंचायत की अध्यक्ष प्रिया शाक्य व सांसद सुब्रत पाठक पहुंचे। इसके बाद तिर्वा विधायक पहुंचे। सवा चार बजे बैठक शुरू हुई। अपर मुख्य अधिकारी जेपी मौर्य ने बैठक की कार्यवही शुरू की।
विज्ञापन

इस दौरान डीएसओ को बुलाया गया तो उनकी बजाय पूर्ति निरीक्षक अंकित अग्रवाल जानकारी देने लगे। इस पर नाराजगी जताई गई। डीएसओ के गैरहाजिर रहने पर नाराजगी जताई। हालांकि बताया गया कि वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में व्यस्त हैं। डीएफओ डॉ. हेमंत सेठ भी बैठक में नहीं थे। उनके बदले में रेंजर लल्लू सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि डीएफओ क्षेत्र में हैं। सीडीओ रामकृपाल चौधरी भी बैठक में नहीं थे। जिला पंचायत सदस्य प्रमोद राजपूत ने अधिकारी की गैर मौजूदगी को गलत बताया। डीडीओ नरेंद्र देव द्विवेदी ने बताया कि सीडीओ कलक्ट्रेट में डीएम की बैठक में हैं। पौने पांच बजे सीडीओ बैठक में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सईएन बिजली मगन सिंह के स्थान पर एसडीओ ने जवाब दिया तो इस पर भी नाराजगी जताई गई।अफसरों के रवैया से नाराज होकर जिला पंचायत सदस्यों ने एकमत होकर लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित करने की बात कही। जिला समाज कल्याण अधिकारी सृष्टि अवस्थी ने मौजूद सदस्यों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। बैठक में गुगरापुर ब्लॉक प्रमुख संदीप चतुर्वेदी, उमर्दा ब्लॉक प्रमुख अजय वर्मा, जिला पंचायत की सदस्य नेहा त्रिपाठी, शिल्पी भारती, दिगंबर सिंह यादव, श्याम सिंह यादव, आदि मौजूद रहे।

डीएसओ पर भड़के तिर्वा विधायक

बैठक के दौरान तिर्वा कैलाश राजपूत ने कहा कि डीएसओ पर गंभीर आरोप लगाया। कहा कि कोटेदारों से कमीशन लिया जाता है। सरकार की ओर से कार्डधारकों को निशुल्क राशन मिल रहा है, लेकिन कोटेदारों के यहां से घटिया गुणवत्ता का साबुन, तेल, हल्दी, धनिया व मिर्च पाउडर मनमानी कीमतों पर बिक्री हो रही है। उन्होंने कहा कि यह सामग्री कोटेदारों के यहां से बिक्री कराई जा रही है, जो कंपनी की नहीं है। तिर्वा क्षेत्र में यह खेल जोरों से चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राशनकार्ड धारकों से जबरन रुपये लेकर सामग्री दी जा रही है। दूसरे सदस्यों ने भी उनके आरोप पर सहमति जताई।

सपा के सदस्यों ने डॉक्टरों के गायब रहने का मुद्दा उठाया

बैठक के दौरान मौजूद सपा से जुड़े जिला पंचायत सदस्यों ने भी कई मुद्दे उठाए। जिला पंचायत सदस्य इंद्रेश यादव ने उमर्दा व हसेरन क्षेत्र के सरकारी अस्पतालों की बदहाली का मुद्दा उठाया। कहा कि इन अस्पतालों के डॉक्टर ड्यूटी से गायब रहते हैं। चूंकि सीएमओ डॉ. विनोद कुमार बैठक मेंं नहीं थे। एसीएमओ डॉ. एके जाटव ने कहा कि इस शिकायत को दूर किया जाएगा।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed