फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   meeting

प्रवासी श्रमिकों को हर हाल में कराएं क्वारंटीन

Tue, 11 May 2021 10:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
meeting
तेराजाकेट। ब्लॉक सभागार में मंगलवार को अधिकारियों व नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों की बैठक हुई। यहां निगरानी समितियों को प्रवासियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा गलियों को सैनिटाइज कराने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

एसडीएम देवेश कुमार गुप्त ने ग्राम प्रधानों से कहा कि बाहर से आने वाले प्रवासियों पर नजर रखें। इन्हें दस दिन तक क्वारंटीन करें। घर पर व्यवस्था न होने पर गांव के स्कूल में 72 घंटे देखभाल जरूरी है। किसी में खांसी, जुकाम या बुखार के लक्षण होने पर नजदीकी सीएचसी में पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि गांव की निगरानी समिति प्रधान के नेतृत्व में काम करेगी। निगरानी समिति में सचिव, लेखपाल, आंगनबाड़ी, आशा, समूह की महिलाओं को रखा गया है। बीडीओ उपेंद्र नाथ खरवार ने कहा कि सफाई कर्मचारियों से गांव की सभी गलियाें को साफ कराकर सैनिटाइज कराएं।
विज्ञापन

इस दौरान एडीओ पंचायत सुरेंद्र सिंह, एडीओ मुनीष गौड़, तेराजाकेट प्रधान रामराज, बिरौली के कौशलेंद्र पटेल, महोना प्रधान विपिन तिवारी, तालग्राम देहात के सलीमुद्दीन, अनीभोज से दीप शिखा, ब्राहिमपुर निजामपुर से ऊषा देवी, मौरा से चंदा देवी, समगुरा बहादुरपुर से राम निवास, मझपुर्वा से बिलाल अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तालग्राम विकास खंड में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए बुलाई गई बैठक में पहुंचे ग्राम प्रधानों को एसडीएम देवेश कुमार गुप्त व बीडीओ उपेंद्र नाथ खरवार जिम्मेदारी का पाठ पढ़ा रहे थे। इस दौरान तालग्राम देहात के प्रधान सलीमुद्दीन और टिकरी कलसान के प्रधान दिनेश कुमार ऊंघते रहे।
प्रवासी श्रमिकों को कराएं क्वारंटीन: एसडीएम
तिर्वा। कोविड संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए गठित निगरानी समिति के अध्यक्षों के साथ मंगलवार को एसडीएम ने बैठक की। उन्होंने कहा कि गांव में प्रवासी श्रमिकों के आने पर उन्हें क्वारंटीन कराया जाए। इनके न मानने पर प्रशासन की मदद लें।

कोविड संक्रमण के दौरान गांव-गांव बनाई गईं समितियों के अध्यक्ष की जिम्मेदारी प्रधानों के पास है। मंगलवार को नवनिर्वाचित प्रधानों के साथ ब्लाक सभागार में एसडीएम जयकरन ने बैठक की। एसडीएम ने कहा कि गांव में बाहर से आने वालों पर कड़ी नजर रखें। इनके गांव में प्रवेश से पहले कोविड जांच कराएं। गांव में किसी के पॉजिटिव मिलने पर होम आइसोलेशन का इंतजाम न हो तो पंचायत घर या स्कूल में बंदोबस्त करें। पॉजिटिव को क्वारंटीन करवाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम को सूचना दें। इससे कि उसका उपचार हो सके। इसके साथ ही बुखार, खांसी वाले मरीजों को चिह्नित कर उपचार कराएं। इस मौके पर डीपीआरओ जितेंद्र कुमार मिश्र भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed