फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   meetar kampanee kee manamaanee, kebal baandha 15 meetar, hastaakshar karae 40 par

मीटर कंपनी की मनमानी, केबल बांधा 15 मीटर, हस्ताक्षर कराए 40 पर

Mon, 30 Sep 2019 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
meetar kampanee kee manamaanee, kebal baandha 15 meetar, hastaakshar karae 40 par
बलही गांव में मीटर के नीचे लटकता केबल। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जीनस कंपनी के कर्मचारी उपभोक्ताओं से मीटर लगाने के नाम पर वसूली के साथ ही केबल लगाने में गोलमाल कर रहे हैं। 15 मीटर केबल लगाने के बाद उपभोक्ता से 40 मीटर लगाने पर हस्ताक्षर कराए जा रहे हैं। यह धांधली कई गांवों में हो रही है।
विज्ञापन

जिले के अनमीटर्ड घरों में मीटर व केबल लगाने का ठेका जीनस कंपनी को दिया गया है। कंपनी के कर्मचारियों की निगरानी के लिए न तो विभागीय अधिकारियों के पास समय है, न ही कंपनी के किसी अधिकारी के पास। इससे कर्मचारी उपभोक्ताओं से मनमानी कर रहे हैं। बलही गांव में चार माह पहले अहिबरन, इंद्रजीत, सोबरन, आभाष, हरपाल, रमेश, मुकेश, दिनेश कुशवाहा सहित अन्य उपभोक्ताओं के यहां मीटर लगाए गए। मीटर के साथ केबल भी लगाया गया। कर्मचारियों ने चार माह बीतने के बाद भी केबल को पोल से नहीं बांधा। इससे केबल मीटरों के साथ घरों के बाहर लटक रहे हैं। उपभोक्ताओं के अनुसार मीटर लगाने के नाम पर दो-दो सौ रुपये वसूल किए गए हैं। कई उपभोक्ताओं के दरवाजे पर मीटर लगा होने के बाद भी उसी कनेक्शन पर दूसरा मीटर लगा दिया गया। इसकी जानकारी 14 सितंबर को बिजली विभाग के एक्सईएन शादाब अहमद के अलावा अधीक्षण अभियंता जीपी यादव को दी गई। इसके बाद भी विभागीय अधिकारियों ने जांच कराना मुनासिब नहीं समझा। यह मामला एक गांव का नहीं है। कंपनी जहां भी मीटर लगवा रही, वहां इस तरह का खेल किया जा रहा है। ठठिया क्षेत्र में करीब एक दर्जन गांवों में ऐसी धांधली की गई। रविवार को कंपनी के कर्मचारियों का नया खेल सामने आया है। मीटर के साथ केबल 15 मीटर लगाया गया। उपभोक्ताओं से हस्ताक्षर 40 मीटर लगाने के पत्र पर कराए गए।
विज्ञापन

पेटी डीलरों को सौंप दिया मीटर लगाने का काम
जीनस कंपनी के ठेकेदार ने मनमाने तरीके से पेटी डीलरों को मीटर लगाने का कार्य सौंप दिया है। किसी भी गांव में निगरानी नहीं की गई। पेटी डीलर मीटर लगाने के नाम पर खेल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीटर लगवाने पर पैसे दिए तो उपभोक्ता जिम्मेदार
मीटर लगाने वाली कंपनी जीनस के साइट इंजीनियर मोहित सहाय का कहना है कि घरों पर बिजली मीटर लगाने का कोई शुल्क नहीं लगता है। अगर कोई उपभोक्ता कर्मचारी को पैसे देता है तो वह खुद जिम्मेदार है। कंपनी की कोई जिम्मेदारी नहीं है। अगर किसी ने पैसे दिए हैं तो कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर रीतेश सिंह के मोबाइल नंबर 8340362774 व साइट इंजीनियर मोहित सहाय के मोबाइल नंबर 8881521909 पर जानकारी दे।

मीटर लगाने में केबल कम देकर अधिक पर हस्ताक्षर कराना अपराध है। इसके अलावा मीटर लगाने के नाम पर वसूली करने की भी जांच कराई जाएगी। उपभोक्ता उनके मोबाइल नंबर 8004933076 पर शिकायत करें। वह खुद या जेई मौके पर पहुंचकर जांच करेगा। दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
हरिबरन सिंह, एक्सईएन मीटर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed