फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Medical College equipped with CCTV

सीसीटीवी से लैस हुआ मेडिकल कॉलेज

Tue, 04 Aug 2015 11:11 PM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
अमर उजाला कन्नाैैज Updated Tue, 04 Aug 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
Medical College equipped with CCTV
 राजकीय मेडिकल कालेज कैंपस में अराजकतत्वों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए मेडिकल कालेज प्रशासन ने कैंपस में सीसीटीवी लगवा दिए हैं। इमरजेंसी वार्ड, ओपीडी व प्रशासनिक भवन में करीब एक दर्जन कैमरे लगाए जा चुके हैं। गर्ल्स हास्टल, ब्यायज हास्टल व एकेडमिक ब्लाक में भी जल्द कैमरे लगेंगे।
विज्ञापन


मेडिकल कालेज कैंपस में पिछले कुछ माह से बाइक चोरी की कई घटनाएं हो चुकी है। हालांकि इन घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए मेडिकल कालेज प्रशासन ने आवासीय गेट पूरी तौर पर बंद कर रखा है। सिर्फ ओपीडी गेट से ही आना-जाना है। गेट पर 24 घंटे सुरक्षा कर्मियों की तैनाती भी रहती है। इसके बावजूद भी चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा रात में इमरजेंसी व जनरल वार्ड में ड्यूटी कर वापस आवासीय परिसर जाने वाली महिला कर्मियों के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं भी हो चुकी हैं। इन घटनाओं के मद्देनजर मेडिकल कालेज प्रशासन ने पिछले दिनों पूरे कैंपस में सीसीटीवी लगवाने का निर्णय किया था। मंगलवार को कैंपस में कैमरे लगने का काम शुरू हुआ। इमरजेंसी वार्ड में चार कैमरे, ओपीडी में चार कैमरे, लगाए गए हैं। इसके अलावा प्राचार्य कक्ष, प्रशासनिक भवन में भी सीसीटीवी लगाए गए हैं। प्राचार्य डा. डीएस मारतोलिया ने बताया कि जल्द ही एकैडमिक ब्लाक के अलावा हास्टल में भी कैमरे लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



पहली सितंबर से शुरू हो सकेंगी प्रथम वर्ष की कक्षाएं
मेडिकल कालेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष का शैक्षिक सत्र अब एक माह विलंब से शुरू हो सकेगा। व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए प्राचार्य ने मंगलवार को एकेडमिक ब्लाक का निरीक्षण कर व्यववस्थाएं देखी। प्राचार्य ने बताया कि एमबीबीएस प्रथम वर्ष में जुलाई माह के दौरान एडमीशन प्रक्रिया शुरू हुई थी। सौ सीटों के सापेक्ष 80 एडमीशन हो चुके थे। एक अगस्त से नया सेशन शुरू होना था पर एआईपीएमटी की परीक्षा दोबारा होने के चलते सेशन एक माह लेट हो गया है। अब एक सितंबर से प्रथम वर्ष की कक्षाएं शुरू होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed