फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Measurement of Gudargarha pond, 12 encroachments on land

Kannauj News: गूदरगढ़ा तालाब की पैमाइश, जमीन पर 12 कब्जे

Mon, 11 Dec 2023 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Mon, 11 Dec 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Measurement of Gudargarha pond, 12 encroachments on land
छिबरामऊ। मोहल्ला सराफान स्थित गूदरगढ़ा तालाब के सुंदरीकरण के लिए शासन से बजट स्वीकृत हो चुका है। रविवार को राजस्व टीम ने तालाब की जमीन की पैमाइश कराई। तालाब की आराजी पर 10 से 12 लोगों के रिहायशी आवास बने हैं। पैमाइश से कब्जे धारक परेशान हैं।
विज्ञापन


मोहल्ला सराफान स्थित गूदरगढ़ा तालाब छिबरामऊ देहात की तीन बीघा व नगर पालिका की एक बीघा जमीन पर स्थित है। इसके पार्क के सुंदरीकरण के लिए लगभग एक करोड़ 36 लाख का बजट स्वीकृत हो चुका है, जिसकी पहली किस्त का लगभग 29 लाख रुपये खाते में भी भेज दिया गया है। चेयरमैन मनोज दुबे व ईओ सुनील कुमार सिंह ने एसडीएम उमाकांत तिवारी को पत्र लिखकर तालाब की जमीन की पैमाइश कराए जाने की मांग थी। रविवार को एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार अभिनव वर्मा की मौजूदगी में क्षेत्रीय लेखपाल विमल मिश्रा ने राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचकर तालाब की आराजी की पैमाइश की। पैमाइश की कार्रवाई शुरू होते ही तालाब की जमीन पर कब्जा किए लोगों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन



सर्वे पूरा, आज पेश होगी रिपोर्ट
लेखपाल ने बताया कि पैमाइश की कार्रवाई पूरी कर ली गई है। जमीन पर 10 से 12 लोगों का कब्जा है। सोमवार को इसकी रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी। वहीं इस संबंध चेयरमैन मनोज दुबे का कहना है कि तालाब के सुंदरीकरण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जल्द ही काम शुरू कराया जाएगा। सुंदरीकरण में तालाब की बाउंड्रीवाॅल के साथ पौधरोपण और तालाब में दो फाउंटेन लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed