फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   maurang bhara trak divaidar kee reling tod neeche gira

मौरंग भरा ट्रक डिवाइडर की रेलिंग तोड़ नीचे गिरा

Thu, 18 Mar 2021 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
maurang bhara trak divaidar kee reling tod neeche gira
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के नीचे पलटा पड़ा ट्रक। - फोटो : CHIBRAMAU
सौरिख(कन्नौज)। लखनऊ से फतेहाबाद जाते समय चालक को झपकी आने से ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर की रेलिंग और पोल को तोड़कर नीचे गिर गया। चालक और हेल्पर दोनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे सुरक्षा अधिकारी व गश्ती टीम ने घायलों को एंबुलेंस से आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई में भर्ती कराया।
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आगरा के थाना फतेहाबाद नयापुरा खंडहर निवासी राकेश सिंह (28) हेल्पर देवदत्त (50) के साथ लखनऊ से ट्रक में मौरंग भरकर फतेहाबाद जा रहे थे। गुरुवार सुबह लगभग साढ़े छह बजे थाना क्षेत्र के ग्राम सिकंदरपुर के सामने राकेश को झपकी आ गई। इससे ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। 34 मीटर तक रेलिंग और छह पोलों को तोड़ते हुए हाईवे से नीचे गिर गया। हादसे में चालक और हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे सुरक्षा अधिकारी नामवर सिंह और गश्ती टीम के अनिल मिश्रा ने घायलों को हाईवे की एंबुलेंस से सैफई भेज दिया। क्रेन से दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed