फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   matadaan ke dauraan sapa-bhaajapa samarthakon mein patharaav, eso ghaayal

मतदान के दौरान सपा-भाजपा समर्थकों में पथराव, एसओ घायल

Wed, 02 Sep 2020 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
matadaan ke dauraan sapa-bhaajapa samarthakon mein patharaav, eso ghaayal
तिर्वा(कन्नौज)। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक के शाखा प्रतिनिधि पद पर मतदान के दौरान सपा और भाजपा समर्थकों में भिड़ंत हो गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ। इससे हालात तनावपूर्ण हो गए। पथराव देख पुलिसकर्मी पीछे आ गए। करीब आधा घंटे तक पथराव में ठठिया थाना प्रभारी राजकुमार सिंह घायल हो गए। पथराव में एक कार भी क्षतिग्रस्त हुई है। सपाइयों ने भाजपा नेताओं पर प्रशासन की मिलभगत से वोट न डालने देने के साथ पर्ची फाड़ने का आरोप लगाते हुए तिर्वा-कन्नौज मार्ग पर धरना, प्रदर्शन कर नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस बल ने लाठियां पटककर भीड़ को तितर-बितर किया। इस दौरान मतदान प्रक्रिया बंद हो गई। डीएम और एसपी ने पहुंच कर मोर्चा संभाला। इसके बाद मतदान प्रक्रिया शुरू कराई गई। हंगामे के बीच दो बार मतदान बंद हुआ।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक की शाखा कन्नौज ग्वाल मैदान और छिबरामऊ में सपा प्रत्याशियों के नामांकन पत्र खारिज हो गए थे। गुरसहायगंज शाखा में निर्विरोध चुनाव हुआ। मंगलवार को तिर्वा शाखा में सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हुआ। यहां भाजपा से भरतपाल, सपा से विजय द्विवेदी, निर्दलीय दिगंबर सिंह, दिग्विजय सिंह और सुरेश चंद्र मैदान में हैं। मतदान के दौरान सदर विधायक अनिल दोहरे और सपा नेता नवाब सिंह यादव समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गए। सपा नेताओं ने प्रशासनिक अधिकारियों की मिलीभगत से सपा के पक्ष में वोट डालने पहुंचे मतदाताओं की पर्ची फाड़ने के साथ बगैर वोट डाले मतदान केंद्र से भगाने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सपा नेता और समर्थक नारेबाजी करने लगे। माहौल बिगड़ा तो भाजपा और सपा के समर्थक आमने-सामने हो गए। दोनों पक्षों से पथराव शुरू हो गया। पथराव शुरू होते ही भगदड़ मच गई। पुलिसकर्मियों ने इधर-उधर भागकर जान बचाई। पथराव में फंसकर ठठिया थाना प्रभारी राजकुमार सिंह घायल हो गए। पुलिस बल ने किसी तरह पथराव कर रहे लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन

सपा नेताओं ने डीएम और एसपी से फोन कर मतदान में धांधली की शिकायत की। अधिकारियों ने शिकायत पर ध्यान नहीं दिया तो सपाई धरने पर बैठ गए। इससे तिर्वा-कन्नौज रोड बंद हो गया। सपा नेताओं ने प्रशासन व प्रदेश सरकार के विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी। डीएम राकेश कुमार मिश्रा और एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह पहुंच गए। अधिकारियों ने बंद मतदान प्रक्रिया शुरू कराई। इस दौरान सपा नेताओं की डीएम और एसपी से नोकझोंक भी हुई। सपा नेता नवाब सिंह यादव ने बताया कि भाजपा के नेताओं ने खुलेआम पर्ची फाड़कर मतदाताओं को वोट डालने नहीं दिया। डीएम ने बताया कि मतदान प्रक्रिया निष्पक्ष ढंग से संपन्न हुई है। उपद्रव करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान भाजपा विधायक कैलाश राजपूत और भाजपा नेता वीर सिंह भदौरिया भी समर्थकों के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सांसद और पूर्व विधायक में हुई नोकझोंक
मतदान प्रक्रिया के दौरान सपा नेता और पूर्व सांसद रामबक्स वर्मा और भाजपा नेता पूर्व विधायक अरविंद प्रताप सिंह के बीच जमकर नोकझोंक हुई। दोनों लोगों ने एक दूसरे पर मतदान प्रभावित करने का आरोप लगाया। दोनों नेताओं के बीच नोकझोंक होती देख दोनों के खेमों के लोग पहुंच गए। इससे हाथापाई की नौबत आ गई। पुलिसकर्मियों ने दोनों लोगों को शांत कराया।
पीली पर्ची के जरिए धांधली का आरोप
सपा नेता नवाब सिंह यादव ने बताया कि प्रशासन की मिलीभगत से भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या की है। मतदान के दौरान भाजपा मतदाताओं को पीली पर्ची दी गई थी। सपा के मतदाताओं को सफेद पर्ची दी गई। मतदान केंद्र पर तैनात भाजपा नेताओं और सुरक्षा कर्मियों ने सिर्फ पीली पर्ची वाले मतदाताओं को वोट डालने दिया। सफेद पर्ची लिए मतदाताओं को भगा दिया गया।

डीएम पर फोन न रिसीव करने का आरोप
सपा नेता नवाब सिंह यादव ने कहा कि मतदान के दौरान धांधली की शिकायत करने के लिए वह और सपा नेता डीएम को फोन लगाते रहे। फोन रिसीव नहीं हुआ। कुछ देर तक डीएम का फोन बंद भी रहा है। इससे साफ जाहिर होता है कि सत्ता की हनक में समाजवादियों के साथ छलावा हुआ है। आने वाले समय में जनता लोकतंत्र के अधिकारों का हनन करने वालों को सबक सिखाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed