{"_id":"65a399fb2ade5af1ac0ec44a","slug":"married-for-rs-50-thousand-bride-absconds-with-jewellery-kannauj-news-c-214-1-knj1005-8136-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: 50 हजार लेकर कराई शादी, दुल्हन जेवर लेकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: 50 हजार लेकर कराई शादी, दुल्हन जेवर लेकर फरार
Sun, 14 Jan 2024 01:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Sun, 14 Jan 2024 01:53 PM IST
विज्ञापन
तिर्वा। एक युवक से 50 हजार रुपये लेकर दो लोगों ने उसके घर में शादी कराई। शादी के पांच दिन बाद दुल्हन साथियों के साथ जेवर लेकर फरार हो गई। पीड़ित के पिता ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है और रुपये व जेवर वापस कराने की मांग की है।
तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के खजुआ गांव निवासी राजेंद्र कुमार ने बताया कि पुत्र जयराम गांव निवासी दो युवकों के साथ क्षेत्र के एक कोल्ड स्टोरेज में मजदूरी का काम करता था। पुत्र की शादी नहीं हो रही थी। पुत्र ने साथ काम करने वाले दो मजदूरों से शादी कराने के लिए कहा था। दोनों मजदूरों ने 50 हजार रुपये का खर्च बताया। पुत्र ने दो बार में उन्हें 50 हजार रुपये दे दिए। आठ दिन पहले दोनों एक महिला को लेकर घर आए और पुत्र से कहा कि यह तुम्हारी पत्नी है। इसके बाद घर में वैवाहिक कार्यक्रम कर बहू को जेवर दे दिए थे। तीन दिन बाद महिला साथियों के साथ जेवर लेकर फरार हो गई। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने शादी के बहाने 50 हजार और जेवर की ठगी कर ली। कोतवाल विजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी।