फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   mahila pradhaan ke ghar par hamala, patharaav

महिला प्रधान के घर पर हमला, पथराव

Fri, 04 Jun 2021 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
mahila pradhaan ke ghar par hamala, patharaav
छत पर पड़ीं ईंटें और पत्थर। - फोटो : KANNAUJ
गुरसहायगंज(कन्नौज)। दुकान से सौदा खरीद कर आ रही बालिका के साथ युवक के मारपीट में उलाहना देने पर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि वर्ग विशेष के लोगों ने प्रधान के घर पर हमला बोल दिया। लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। पथराव भी किया गया। हमले में महिला प्रधान सहित तीन लोग घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के भी तीन लोगों को चोट लगी है। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

जुनेदपुर ग्रामसभा के मजरा पाठकनपुरवा में रहने वाली प्रधान विमला देवी की पौत्री रागिनी(10) शुक्रवार सुबह लगभग ग्यारह बजे गांव में परचून की दुकान से सौदा खरीद कर लौट रही थी। रास्ते में वर्ग विशेष के युवक ने अभद्रता कर दी। आरोप है कि उसने जातिसूचक गालियां दीं। मारपीट भी कर दी। घटना की जानकारी पर पिता राजेश शिकायत करने गए। उनसे अभद्र व्यवहार किया गया। मामला बढ़ने पर वर्ग विशेष के लोगों ने दूसरे गांव में सूचना भेजकर परिचितों को बुला लिया। इसके बाद लाठी, डंडा, सरिया और ईंट, पत्थरों से लैस होकर प्रधान के घर हमला बोल दिया। यह मारपीट करते हुए पथराव करने लगे। बाइक भी तोड़ दी। जातिसूचक गालियां देकर अपमानित किया।
विज्ञापन

हमले में प्रधान विमला देवी, बेटा राजेश और पौत्री रागिनी घायल हो गई। दूसरे पक्ष के दानिश, मोहसिन और फैजान के चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। प्रधान ने कुछ लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं सीओ शिव प्रताप सिंह का कहना है कि थानेदार को जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। तनाव का माहौल नहीं है। इसके बाद भी गांव में पुलिस फोर्स को गश्त करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed